Breaking News बिहार

फतुहा में महिला दिवस पर संगोष्ठी का आयोजन


फतुहा। शहर के देवीचक में पूनम केशरी के आवास पर सोमवार को महिला दिवस पर फतुहा नगर मंडल महिला मोर्चा की ओर से एक संगोष्ठी का आयोजन नगर अध्यक्ष अनामिका अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित की गयी। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री पूनम केशरी ने किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि फतुहा भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष शोभा देवी ने केन्द्र और राज्य सरकार द्वारा महिलाओं के विकास के लिए चलाए जा रहे लाभकारी योजनाओं को विस्तार से बताया और कहा कि केन्द्र सरकार ने उज्ज्वला योजना, कन्या विवाह योजना, बिहार सरकार द्वारा बच्चीओं को पोशाक, साईकिल, छात्रवृति के साथ-साथ पांच लाख रूपये तक का ऋण स्वरोजगार आदि के लिए देने का निर्णय लेकर महिलाओं को आगे बढ़ाने का काम किया है। मौके पर महिला मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष प्रतिमा पाण्डेय, पिंकी साहु, सुजाता देवी, सोनी देवी आदि मौजूद थी।