Breaking News बिहार

दादी के शवयात्रा में जा रहे बच्चे को लगी गोली, मौत

हर्ष फायरिंग में चलाई गई थी गोली

खुसरुपुर। दादी के शवयात्रा में जा रहे एक बच्चे की गोली लगने से मौत हो गई। गोली शवयात्रा के दौरान हर्ष फायरिंग में चलाई गई थी। गोली चलाने वाला फरार बताया जा रहा है। पुलिस घटना की जांच हर एंगल से कर रही है। घटना गुरुवार की है। खुसरुपुर थाना क्षेत्र के बड़ा हसनपुर गांव से एक साठ वर्षिय महिला कजुबा देवी की शवयात्रा के दौरान की है। शवयात्रा के क्रम में लोग एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगा रहे थे। साथ में कुछ लोग हर्ष फायरिंग भी कर रहे थे। इसी बीच बड़ा हसनपुर मोड़ के पास बड़ा हसनपुर निवासी सुबोध यादव के पुत्र गोलू कुमार (9 वर्ष) को गोली लग गई। गोली उसके दाहिने सीने में लगी जिससे वह वहीं पर होकर गिर गया। बच्चे को गोली लगने से वहां अरफा-तरफी मच गई। बच्चे को इलाज के लिए नजदीक के एक निजी क्लिनिक में ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने तुरंत बच्चे को पटना रेफर कर दिया।
अखंड कीर्तन के बाद भंडारा का हुआ आयोजन
बताया जा रहा है कि बच्चा अपने चचेरी दादी कबुजा देवी के शव यात्रा में जा रहा था। एम्बुलेंस में देरी होता देख खुसरुपुर थानाध्यक्ष चन्द्रभानु उस बच्चे को अपनी पुलिस जीप में ही पटना के एनएमसीएच ले गए। लेकिन वहां डॉक्टर ने उस बच्चे मृत घोषित कर दिया।
बच्चे की मौत की खबर से मृतक के घर में कोहराम मच गया। पूरे गांव में मातम पसर गया। घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक दो बहन व भाई में इकलौता था। मौके पर पहुंची खुसरूपुर थाना की टीम मामले की छानबीन में जुट गई। पटना ग्रामीण एसपी कांतेश कुमार मिश्रा भी खुसरुपुर पहुंचे और पहुंचकर घटना की छानबीन की।
ग्रामीण एसपी ने बताया कि शवयात्रा में हर्ष फायरिंग के दौरान गोलू कुमार नाम के बच्चे को गोली लगी है, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस फायरिंग करने वाले की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई कर रही है।