Breaking News बिहार

लूट कांड का फरार आरोपी गिरफ्तार

फतुहा। स्थानीय पुलिस ने लूट कांड के फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी सूपन चक निवासी दशरथ कुमार है। गिरफ्तार युवक पर बीते वर्ष अक्टूबर माह में राज्य विश्वविद्यालय आयोग के को-ऑर्डिनेटर रणवीर कुमार से हथियार के बल पर लैपटॉप व मोबाइल फोन लूट लिए जाने का आरोप है। कुछ दिन पहले इसके कुछ साथी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था लेकिन यह आरोपी फरार चल रहा था। पुलिस ने बताया इसकी गिरफ्तारी उसके घर से ही की गयी है