Breaking News देश-विदेश

14 को यहाँ होगा विश्वस्तरीय विद्यापति महापर्व समारोह


अखिल भारतीय एकता मंच के तत्वावधान में विश्वस्तरीय विद्यापति महापर्व समारोह का आयोजन 14 मार्च को पैलेस ग्राउंड, बैंगलोर में आयोजित किया जायेगा।
अखिल भारतीय एकता मंच के अध्यक्ष उदय सिंह ने बताया कि विश्वस्तरीय विद्यापति महापर्व समारोह का आयोजन 14 मार्च को पैलेस ग्राउंड, बैंगलोर में आयोजित किया गया है। उन्होंने बताया कि बतौर मुख्य अतिथि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, बिहार सरकार के जल संसाधन मंत्री संजय झा, कर्नाटक के मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री को आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम में ग्लोबल कायस्थ कांफ्रेंस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद अतिविशिष्ट अतिथि के रुप में शरीक होंगे।

जानें जानकी जयंती के महत्व को
श्री सिंह ने बताया कि समरोह के ब्रांड एम्बेसडर के रूप में मिथिला की बेटी बॉलीवुड एवं साउथ इंडिया अभिनेत्री अपर्णा मल्लिक और एमटीवी शो टॉपर श्लोका को आमंत्रित किया गया है। समारोह का मूल मंत्र थीम रखा गया जुडू और जोड़ू (जुड़िए और जोड़िए) रखा गया है। उन्होंने बताया कि मैथिल कवि विद्यापति को विश्व कवि का सम्मान दिलाने के लिये इस समारोह का आयोजन किया गया है। समारोह में अमेरिका से अजय झा एवं मैथिली दिवा काजल कर्ण, जर्मनी से प्रकाश शर्मा, वरुण झा और रंजन झा, नेपाल से सखी बहीनपा की संस्थापिका आरती झा, दहेज मुक्त मिथिला के प्रवीण नारायण चौधरी, दिल्ली से विजय चंद्र झा, अहमदाबाद से राजकिशोर झा, जमशेदपुर से अरूण झा कलाकार, गौहाटी से प्रेम चंद्र झा आदि को आमन्त्रित किया गया है।
सांस्कृतिक कार्यक्रम में रंजना झा, मैथिली ठाकुर, रामसेवक ठाकुर, माधव राय, जुली झा शिरकत करेंगी। विश्वस्तरीय विद्यापति महापर्व समारोह आयोजन समिति में महासचिव प्रजेश झा, कन्वेनर शंकरानन्द मिश्र, उपाध्यक्ष अभिषेक प्रियदर्शी, स्वागताध्यक्ष हरीश चंद्र झा, कार्यकारी अध्यक्ष डीएन झा, कमेटी सदस्य राम शंकर सिंह, सुनील ठाकुर, संजय शर्मा, मणिकांत झा, प्रमोद सिंह, पूजा चंद्रा, अमरेश झा, रूपेश झा, शाश्वत झा, कुमर जी झा, पंकज झा, मुकेश कापड़ी, अमन चौधरी, लक्ष्मी नारायण महतो ,बीरेंद्र झा, बीरेंद्र ठाकुर,आलोक झा,राजेश यादव बिट्टू यादव,मनोज साह, विक्रमादित्य झा आदि शामिल हैं।