Breaking News धर्म-ज्योतिष

ऐसा रहेगा तुला से मीन राशि वालों के लिए अप्रैल 2021

तुला राशि
तुला राशि वाले जातक के लिए अप्रैल माह में शारीरिक सुख उत्तम रहेगा।नवीन कार्यों में प्रगति होगी।समाजिक प्रतिष्ठा से हर्ष होगा।शत्रु पर विजय प्राप्त करेंगे।शुभ कार्यों में खर्च होगा। व्यापार में लाभ, पारिवारिक सुख, गुरुजनों के प्रति आस्था, व्यापार में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी।दिनांक 14,15,18,19,23,24 अशुभ रहेगा।
वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वाले जातक के लिए अप्रैल का महा सामान्य लाभदायक सिद्ध होगा। रोजी रोजगार में अधिक श्रम से अल्प लाभ की स्थिति बनेगी।व्यर्थ की भागदौड़ और शारीरिक शिथिलता से मन खिन्न रहेगा।जोश क्रोध उत्तेजना की वृद्धि होगी। नूतन वस्त्रों का लाभ प्राप्त होगा। दिनांक 3,4,5,16,14,22,23,24 अशुभ रहेगा
शिव उपासना या रुद्राभिषेक लाभदायक सिद्ध होगा।
जाने अप्रैल 2021 में कैसा रहेगा आपका भाग्य
धनु राशि
धनु राशि वाले जातक के लिए यह इस माह मे आर्थिक लाभ और व्यय में समानता रहेगी। श्रेष्ठ जनों से संपर्क होगा। व्यापारिक स्थितियां अच्छी रहेगी। भाई बहनों, माता-पिता, परिवार का सुख सामान्यरहेगा। परंतु यात्रा से कष्ट प्रदान होगा।यात्रा से बचें।दिनांक 4,5,6,14,15,16 अशुभ रहेगा।

मकर राशि
मकर राशि वाले जातक के लिए इस माह गृहस्थ जीवन में मानसिक क्लेश से मन परेशान रहेगा। रोग ऋण शत्रुओं की वृद्धि होगी। भोजन, शायनादि में व्यतिक्रम होगी। जीवन की दैनिक दिनचर्या अस्त-व्यस्त रहेगी। जोश क्रोध उत्तेजना की वृद्धि होगी। रचनात्मक कार्यों का विकास होगा दिनांक 7,8,16,17,18,25,26 नेष्ट रहेगा।
महामृत्युंजय मंत्र 11000 की संख्या में स्वयं या ब्राह्मणों के द्वारा कराना लाभदायक होगा।

कुंभ राशि
कुंभ राशि वाले जातक के लिए यह माह शौक्षिक कार्यों में व्यवधान उत्पन्न करेगा। रोजगार में सम्मान लाभ प्राप्त होगा। धार्मिक कार्यों के क्षेत्र में रुचि बढ़ेगी अन्न वस्त्र आदि का लाभ प्राप्त होगा। सामाजिक क्षेत्र में मान सम्मान की प्राप्ति होगी।नौकरी पेशा वाले व्यक्तियों को पदोन्नति प्राप्त होगी तथा संतान से पीड़ा भी संभव है।दिनांक 2,3,9,10,11,14,21 अशुभ रहेगा। हनुमत उपासना एवं सुंदरकांड पाठ लाभदायक सिद्ध होगा।

मीन राशि
मीन राशि वाले जातक के लिए यह माह परिवारिक सदस्यों से कुछ अनुबंध की स्थिति बनी रहेगी। ऋण अदायगी की चिंता बनी रहेगी।स्वार्थी लोगों से बचें धार्मिक कार्यों में आस्था बढ़ेगी। साहस पराक्रम की वृद्धि होगी।जीवन की दैनिक दिनचर्या अस्त-व्यस्त होगी।परिवार में सुख शांति बनी रहेगी।
दिनांक 2,3,4,11,12,13,23,24 अशुभ रहेगा।शत्रु जय हनुमत स्तोत्र पाठ लाभदायक सिद्ध होगा।

पवन कुमार शास्त्री
mob 9430844334