Breaking News बिहार राजनीति

हीरालाल साह की स्मृति में वितरित की गयी ट्राई साइकिल

मुख्यमंत्री ने स्व. हीरालाल साह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी

नीतीश कुमार ने आज पटना सिटी के मालसलामी में बिहार चैम्बर ऑफ कॉमर्स के पूर्व अध्यक्ष ओ.पी. साह के आवासीय प्रांगण में उनके पिता स्व.हीरालाल साह की पुण्य तिथि के अवसर पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर स्व. हीरालाल साह की स्मृति में दिव्यांगजनों के बीच वितरित की गयी ट्राई साइकिल को मुख्यमंत्री ने हरी झंडी दिखायी।
इस अवसर पर शिक्षा मंत्री विजय कुमार चैधरी, भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी, विधायक नन्दकिशोर यादव, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव चंचल कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, जिलाधिकारी चन्द्रशेखर सिंह, पुलिस महानिरीक्षक पटना रेंज संजय सिंह, पटना के वरीय पुलिस अधीक्षक उपेन्द्र शर्मा सहित ओ.पी. साह एवं अन्य परिजन उपस्थित थे।
जदयू व्यावसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष श्री मूलचंद गोलछा की माताजी के निधन पर मुख्यमंत्री ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जदयू व्यावसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मूलचंद गोलछा की माताजी के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। अपने शोक-संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि मूलचंद गोलछा की माताजी एक धर्मपरायण महिला थीं। मुख्यमंत्री ने दूरभाष पर मूलचंद गोलछा जी से बातकर उन्हें सांत्वना दी।

मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शान्ति तथा उनके परिजनों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।