Breaking News बिहार राजनीति

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर उत्कृष्ट कार्य कर रही महिलाएं सम्मानित

पटना। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सम्मानित राष्ट्रीय मानव अधिकार एवं महिला कल्याण संस्थान द्वारा 8 मार्च को शिवपुरी बोरिंग रोड स्थानीय कार्यालय में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाते हुए समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया।
महिलाओं पर निर्भर है उन्नत समाज का भविष्यक : तारकिशोर प्रसाद
जिसकी अध्यक्षता कवयित्री राजकांता राज ने किया। कार्यक्रम में बिहार की कई महिलाओं को सम्मानित किया गया, जहां अधिवक्ता बबीता कुमारी (पटना हाई कोर्ट), समाज सेविका रागिनी पटेल, मनोचिकित्सक डॉ बिंदा सिंह, लोकगीत गायिका रौशन कुमारी एवं कवयित्री निधि राज की मां, किरण दृष्टि संस्था की संरक्षक किरण ठाकुर को सम्मानित किया गया ।संस्था की पूर्वी पटना सचिव डॉ शिवाली सिंह तथा बिहार अध्यक्ष बबीता मिश्रा ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।साथ ही बालकलाकार लाडो बानी पटेल की उपस्थिति भी रही।
संस्था का उद्देश्य है समाज की महिलाओं को घरेलू हिंसा से मुक्त कराना और उन्हें रोजगार युक्त बनाकर आर्थिक रूप से स्वतंत्र बनाना।