भोजपुरी फिल्म रूद्रा
Breaking News बॉलीवुड

गांधी जयंती के असवर पर फिलमची भोजपुरी पर यश कुमार की फिल्‍म ‘रूद्रा’

शानदार फिल्‍मों की श्रृंखला के साथ हर हफ्ते आने वाली फिलमची भोजपुरी टीवी पर 2 अक्‍टूबर गांधी जयंती पर भोजपुरी की सुपर हिट फिल्‍म ‘रूद्रा’ का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर हो रहा है। भोजपुरी टेलीवीजन के इतिहास में पहली बार 2 अक्‍टूबर को फिलमची टीवी एक शानदार फिल्‍म लेकर आ रही है। फिल्‍म ‘रूद्रा’ एक साफ- सुथरी फिल्म है। इस फिल्म को लोग अपने ड्राइंग रूम में बैठ कर अपने परिवार के साथ बैठ कर देख सकते हैं।

Read Also- फिल्म शूटिंग के लिए पलामू माकूल और बेहतर जगह: रवि किशन

इसकी जानकारी फिलमची भोजपुरी के तरुण तलरेजा ने दी। उन्‍होंने बताया कि भोजपुरी फिल्‍म रूद्रा यश कुमार की बेहतरीन फिल्‍म है। इस फिल्‍म को सिनेमाघरों में दर्शकों ने खूब पसंद किया है। अब बारी टेलीवीजन की है, जहां पूरे परिवार के साथ दर्शक इस फिल्‍म को देख सकेंगे। फिल्‍म में एक्‍शन और इमोशन के साथ एक सार्थक संदेश भी छुपा है, जो फिल्म देखने का बाद ही दर्शकों को पता चल पाएगा।

इसे भी देखें – https://www.youtube.com/watch?v=HforSbVfidM

  उन्‍होंने कहा कि 2 अक्टूबर 2021 गांधी जयंती के अवसर पर खुशहाल परिवार में खुशी के बीच सुपर स्टार यश कुमार, रिचा दीक्षित और निशा दुबे के सुपरहिट फिल्म देखीं “रुद्रा”  दोपहर 12 बजे फिलमची भोजपुरी TV पर। 

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.