Breaking News बिहार

विश्व वानिकी दिवस पर युवाओं ने चलाया पौधरोपण कार्यक्रम

पटना। नेहरू युवा केंद्र पटना एवं नमामि गंगे परियोजना के अंतर्गत विभिन्न गंगा गांव में गंगा मित्र एवं युवा मंडल केशन सेवकों ने पर्यावरण संरक्षण, गंगा कटाव संरक्षण, भूमि संरक्षण, जलीय जीव जंतु के बचाव के दृष्टिकोण से वृक्षारोपण का सघन अभियान चलाया। नेहरू युवा केंद्र के जिला युवा अधिकारी समीर सिंह, जिला परियोजना पदाधिकारी दीपेंद्र मणि, स्वावलंबन के सचिव अनमोल कुमार, सामाजिक उत्थान के सचिव अंकेश कुमार, विवेकानंद युवा मंडल के सचिव अमन कुमार एवं गौरव कुमार,जय भीम युवा मंडल दरियापुर के सचिव नीतीश कुमार ने कार्यक्रम का संचालन किया