Breaking News धर्म-ज्योतिष

मार्च 2021 में आपका राशिफल

मेष राशि .


यह माह मेष राशि वाले व्यक्तियों के लिए कुछ परेशान कर सकता है।यह जातक लिए स्वास्थ्य एवं व्यापार में कठिनाइयां ले कर आ सकता है। समाज में मान प्रतिष्ठा में कमी आएगी। अनावश्यक कार्यों में समय अधिक व्यतीत होगा। चिंताओं से छुटकारा पाना कठिन है। दिनांक 2,6,7,11,13 अशुभ रहेगा सुंदरकांड का पाठ लाभदायक सिद्ध होगा

वृष राशि

वृष राशि वाले जातक का इस माह व्यापार मन्दा चलेगा पारिवारिक चिंताएं, यश -प्रतिष्ठा में कमी, स्वास्थ्य सुख में कमी होगी। मांगलिक कार्य संपन्न होंगे। फिर हंसते वातावरण सुखमय व्यतीत होगा।कार्यशैली में बदलाव के साथ-साथ अच्छी सफलता भी हासिल होगी।सुख की प्राप्ति होगी। रुद्राभिषेक करवाना लाभदायक सिद्ध होगा

मिथुन राशि
मिथुन राशि वाले जातक को विभिन्न समारोह में जाने का अवसर मिलेगा। परंतु मन कुछ खिन्न रहेगा।स्वास्थ्य सुधार होगा। परंतु रोग, दिमागी उलझन असमय भोजन शयन से कष्ट हो सकता है।समान रूप से धन उपार्जन,नौकरी पेशा में सफलता मिलनी चाहिए। मानसिक सुख कमी संभव है। दिनांक 2,7,11,16,20 अशुभ रहेगा
उगते हुए सूरज को जल दें 11000 महामृत्युंजय मंत्र का जप ब्राह्मण द्वारा कराएं लाभदायक होगा।

कर्क राशि
कर्क राशि वाले जातक को जीवन साथी से कुछ मनमुटाव की स्थिति बनी रहेगी।मन कुछ खिन्न रहेगा। समाजिक मान प्रतिष्ठा में कुछ कमी होगी। ऋण लेन-देन से बचें।वाणी में संयम रखने से कार्य बन सकते हैं। मित्रों से धोखा प्राप्त होगा।अधिक व्यय होगा।दिनांक1,5,10,19,25,26 अशुभ रहेगा।दुर्गा सप्तशती के चतुर्थ अध्याय का पाठ 108 बार करवाएं,लाभदायक होगा।

सिंह राशि
सिंह राशि वाले जातक का मनोरथ सिद्ध नहीं होने से निराशा का वातावरण रहेगा। व्यापारिक स्थिति मध्यम रहेगी।पारिवारिक कारणों से अवरोध विरोध बना रहेगा। नई संगत मिलने से नएपन का अनुभव होगा। आपसी लोगों से विरोध ना बढ़ाएं। विरोध बढ़ाना उचित नहीं होगा। दिनांक2,9,11,15,16,22,25 अशुभ होगा
शिव पूजन करना लाभदायक होगा।

कन्या राशि
कन्या राशि वाले जातक को इस माह शत्रुओं द्वारा कार्य में बाधा संबंधित चिंताएं रहेगी।मित्रगण भी शत्रुवत व्यवहार कर सकते हैं।उदरजनित पीड़ा से कष्ट।भाइयों द्वारा कष्ट की आशंका।शारीरिक सुख तथा मन में उत्तम विचार आयेगा। परेशानियां दूर होगी। पत्नी एवं संतान सुख प्राप्त होगा।व्यापार में सुधार होगी। दिनांक 5,6,10,11,13,20 अशुभ रहेगा।
पंचमुखी हनुमत कवच का 108 पाठ कराना लाभदायक होगा।


तुला राशि
तुला राशि वाले जातक को इस माह पत्नी व बच्चों से मानसिक कष्ट मिलेगा। प्रयास से ही बिगड़ा कार्य बनेगा।उन्नति की भावना मन में जागृत होगी। महिलाओं का चित शांत और सजग रहेगा। स्वजन समागम से हर्ष होगा। पड़ोस में शुभ कार्य का संपादन होगा और कर्म पक्ष मजबूत रहेगा।दिनांक 1,13,17,19,26,27 अशुभ रहेगा। हनुमान जी की पूजा-उपासना लाभदायक रहेगा।

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वाले जातक का यह माह उत्तम फलदायक होगा। मित्रों से लाभ मिलेगा और शत्रु शमन,कृषि, भूमि, मकान, वाहन,समाजिक सम्मान में वृद्धि होगी। प्रदेश गमन, सत्संग क लाभ प्राप्त होगा। यश और मान की प्राप्ति और विस्तार होगा। दिनांक2,4,10,21,28,29,30 नेष्ट रहेगा।

धनु राशि
धनु राशि वाले जातकों को इस माह स्वजनों से सहयोग की प्राप्ति होगी। परिवारिक उत्तरदायित्व का निर्वहन होगा।पुराने मित्त्रों से मिलने के अवसर प्राप्त होंगे। किसी नए पद प्रतिष्ठा का लाभ प्राप्त होगा। संतान का सुख प्राप्त होगा। शत्रु पर विजय प्राप्ति होगी। मुकदमों में सफलता मिलेगी। दिनांक 3,4,5,12,13,14 अशुभ रहेगा। हनुमान जी की उपासना करना लाभदायक होगा

मकर राशि
मकर राशि वाले जातक को इस माह कृषि व्यापार में सामान्य लाभ होगा। कहीं-कहीं हानि उठानी पड़ सकती है। लोक निंदा का भय मन में रहेगा।व्यर्थ विवाद से बचें। बुद्धि विचलित रहेगी।अपने इष्ट एवं मित्रों व परिचित से धोखा मिलने की संभावना है।लोक निंदा का भय बना रहेगा।
दिनांक 2,3,4,5,13,14,21, अशुभ रहेगा।
गणेश अथर्वशीर्ष का 108 पाठ ब्राह्मण के द्वारा करवाएं, लाभदायक होगा।

कुंभ राशि
कुंभ राशि वाले जातक के लिए यह माह मध्यम फल कारक होगा।मनोबल की वृद्धि होगी। बुद्धिजीवियों के लिए यह कठिन परीक्षा का समय हैं। परंतु किसी शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। घर में आनंद उत्सव होगा। पुत्र प्राप्ति का योग है। व्यापार में लाभ की प्राप्ति होगी ।दिनांक 5,6,715,16,23,24,अशुभ रहेगा।

मीन राशि
मीन राशि वाले जातकों के लिए यह माह अत्यंत सुखों से फलीभूत होगा। अपनी भावनात्मक और अपरिपक्वता से ऊपर उठकर कार्य करें। संघर्ष शक्ति बनी रहेगी। कोई लाभदायक मौका हाथ आएगा। आत्मबल की वृद्धि होगी। दिनांक1,8,9,18,19,25,26 अशुभ रहेगा।

ज्योतिष पं. पवन कुमार शास्त्री
मोबाइल नं.9430844334