Breaking News बिहार राजनीति

भाजपा महिला मोर्चा की युवा नेत्री बनी दूरसंचार विभाग में सलाहकार सदस्य

पटना। बिहार प्रदेश महिला मोर्चा कार्यसमिति सदस्य और भाजपा की तेज-तर्रार युवा नेत्री कंचन सिंह, दूरसंचार विभाग (BSNL) की सलाकार समिति की सदस्य मनोनीत की गई हैं। यह जानकारी खुद कंचन सिंह टेलिफ़ोन पर बात करते हुए दी।
उनका doorsnchar विभाग के सलाहकार समिति के सदस्य के रूप में उनका यह चयन उनकी सक्रियता और उनकी कर्तव्य परायणता के बदले मिला इनाम के रूप में देखा जा रहा है। कंचन सिंह ने इस मनोनयन के लिए स्थानीय सांसद सह केंद्रीय कानून एबं दूरसंचार मंत्री रविशंकर प्रसाद को धन्यवाद दी है और कृतज्ञता प्रकट की।

ग़ौरतलब कि विगत वर्ष कोरोना वैश्विक महामारी के बीच कंचन सिंह ने जन-जन तक मास्क बनाकर वितरण करने के साथ साथ कच्चा राशन का वितरण भी किया था। उनका संगठन के प्रति उदारता और कर्मठता अनुकरणीय है। इन्हीं वजह से कंचन सिंह को कई विभिन्न संगठनों द्वारा कोरोना वॉरियर के रूप में पुरष्कृत भी किया जा चुका है ।