प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत बने मकानों को भी इससे अलग रखा गया था। पर, अब पूरी तरह से इस प्रावधान को हटाकर प्रारूप को अंतिम रूप दिया जाएगा। हालांकि विभाग द्वारा बनायी जा रही नियमावली में मोबाइल टावर और हाट-बाजारों आदि से टैक्स वसूली का अधिकार पंचायतों को देने पर मंथन चल रहा है।
पंचायती राज विभाग से मिली जानकारी के अनुसार नियमावली का प्रारूप करीब-करीब तैयार है। चुनाव के कारण प्रारूप पर सरकार से अनुमति नहीं ली जा सकी थी। अब चुनाव समाप्त हो गया है, इसलिए इस पर फिर चर्चा शुरू हुई है। नियमावली के प्रारूप पर कैबिनेट की स्वीकृति मिलने के बाद ही इसे लागू किया जाएगा। गौरतलब हो कि बिहार पंचायती राज एक्ट में ग्राम पंचायतों को टैक्स वसूलने का अधिकार दिया गया है। पर, इसमें यह भी कहा गया है कि इसके लिये राज्य सरकार एक नियमावली बनाएगी। केंद्र सरकार ने भी पंचायतों को आर्थिक रूप से सशक्त करने के लिए टैक्स वसूली की नियमावली बनाने के लिए कई बार राज्य सरकार से कहा है। 14 वें वित्त आयोग ने तो यह भी कहा था कि टैक्स वसूली का नियमावली लागू करें, तो पंचायतों को अनुदान दिया जाएगा।
Related Articles
रोटरी ने आयोजित किया योग पर टॉक शो
पटना / संवाददाता। रोटरी पाटलिपुत्रा और रोटरी पटना ने संयुक्त रूप से जिंदगी की आपा-धापी से उपजे तनाव का मुक़ाबला करने के योग के उपाय और टिप्स बताने के लिए रोटरी भवन पटना में एक टॉक शो व कार्यशाला का आयोजन किया। इस मौके पर दूरदर्शन और विभिन्न कॉलेज और विश्वविद्यालयों से सम्बद्ध जाने माने […]
लखीमपुर खीरी घटना के लिए कैंडल मार्च निकालकर दिया श्रद्धांजलि
फतुहा, संवाददाता। शहर के स्टेशन रोड कल्याण नाथ मंदिर के पास से फतुहा राजद द्वारा लखीमपुर खीरी घटना में मारे गए किसानों के लिए कैंडल मार्च निकालकर श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर नेताओं ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय मंत्री के गैर जिम्मेदाराना बयान से उत्साहित उनके बेटे द्वारा घडना को अंजाम […]
सरहद पर तनाव के बीच जीकेसी ने करगिल युद्ध के हीरो रहे ले. कर्नल सतीश को किया सम्मानित
पटना, मुकेश महान। भारत-पाकिस्तान सरहद पर तनाव, गोले, बारूद और ड्रोन सहित मिशाइल के साथ राफेल की गर्जना के बीच पटना में ग्लोबल कायस्थ कांफ्रेंस (जीकेसी) ने देशभक्त जांबाज़ कारगिल युद्ध के नायक ले. कर्नल सतीश मलिक का अभिनंदन और सम्मान किया। खासबात है कि कर्नल सतीश मलिक अपने दो और भाइयों के साथ सेना […]



