डुमरांव। स्टेशन से सटे शांति नगर मुहल्ले के पास सोमवार की सुबह युवक का शव मिला। बहुत देर तक तो उसको लेकर उहापोह थी। वह कौन है, कहां से आया है। इस बीच उसकी पहचान पवन कुमार उर्फ सोनू के रुप में हुई। शिनाख्त करने वालों ने बताया कि वह नगर के नेहरु नगर वार्ड नंबर 20 का रहने वाला है। पिता का नाम श्याम बिहारी पासवान है। पहचान के बाद नगर थाने की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए पुराना अस्पताल भेजा। परिवार वालों को शक है। उसके साथ मारपीट हुई है। किसी ने उसकी हत्या कर दी है। वहीं पुलिस के सूत्रों का कहना है। वह नशे का आदि था। इस वजह से उसकी मौत हुई है। पवन की मौत को लेकर बनी उलझन की स्थिति में पोस्टमार्टम करने वाले चिकित्सकों से जानने का प्रयास किया गया। उन्होंने ने भी कुछ स्पष्ट नहीं किया। उनके अनुसार वेसरा जांच के सुरक्षित कर लिया गया है। वहीं दूसरी तरफ पवन की मौत की सूचना मिलने पर पूरा परिवार अस्पताल परिसर में जमा था। लोग घटना पर दुख प्रकट कर रहे थे। वहीं परिजनों के द्वारा घटना के विरोध में मेन रोड को जाम कर दिया है। कृष्णा सिनेमा के पास टायर जलाकर विरोध जारी है। मेन रोड में दोनों तरफ से आवागमन बाधित है। उसका पोस्टमार्टम कराया गया। अस्पताल में मौजूद उसके परिजन यह कह रहे थे। उसके साथ गलत हुआ है। हलांकि बक्सर एसडीपीओ गोरख राम के समझाने-बुझाने के बाद मामला शांत हो गया। जिसके बाद परिजन शव का अंतिम संस्कार किए। ज्ञात हो कि मृतक के पिता पहले से ही अपहरण के मामले में जेल में बंद है।
Related Articles
किसानों के लिए अन्ना नहीं करेंगे ”अन्नत्याग’
83 वर्षीय सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने शुक्रवार देर शाम महाराष्ट्र में विपक्ष के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस की मौजूदगी में इसकी घोषणा की। मुंबई। 83 वर्षीय सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे अब किसान आंदोलन के समर्थन में भूख हड़ताल नहीं करेंगे। शुक्रवार देर शाम महाराष्ट्र में विपक्ष के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र […]
भारतीय-अमेरिकी भव्या लाल बनीं नासा की कार्यकारी प्रमुख
वाशिंगटन। नासा ने भारतीय मूल की अमेरिकी भव्या लाल को अपना कार्यकारी प्रमुख बनाया है। नासा ने कहा, नासा में व्हाइट हाउस के एक वरिष्ठ अधिकारी के रूप में नियुक्त भव्या एजेंसी के लिए बाइडन प्रेसिडेंशियल ट्रांजिशन एजेंसी रिव्यू टीम के एक सदस्य के रूप में काम करेंगी।लाल के पास अभियांत्रिकी एवं अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी का […]
प्रदेश के 31 जिलों में प्री-मॉनसून बारिश शुरू
बिहार में काल वैशाखी तूफान सहित चार सिस्टम सक्रिय, तेज हवा, मेघ गर्जन के साथ ही मध्य बारिश के आसार पटना। बिहार के 31 जिलों में प्री मानसून की बारिश हो रही है। जबकि 7 जिलों में बादल छाए हुए हैं। तेज हवाओं की वजह से मौसम खुशनुमा बना हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक […]



