डुमरांव। स्टेशन से सटे शांति नगर मुहल्ले के पास सोमवार की सुबह युवक का शव मिला। बहुत देर तक तो उसको लेकर उहापोह थी। वह कौन है, कहां से आया है। इस बीच उसकी पहचान पवन कुमार उर्फ सोनू के रुप में हुई। शिनाख्त करने वालों ने बताया कि वह नगर के नेहरु नगर वार्ड नंबर 20 का रहने वाला है। पिता का नाम श्याम बिहारी पासवान है। पहचान के बाद नगर थाने की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए पुराना अस्पताल भेजा। परिवार वालों को शक है। उसके साथ मारपीट हुई है। किसी ने उसकी हत्या कर दी है। वहीं पुलिस के सूत्रों का कहना है। वह नशे का आदि था। इस वजह से उसकी मौत हुई है। पवन की मौत को लेकर बनी उलझन की स्थिति में पोस्टमार्टम करने वाले चिकित्सकों से जानने का प्रयास किया गया। उन्होंने ने भी कुछ स्पष्ट नहीं किया। उनके अनुसार वेसरा जांच के सुरक्षित कर लिया गया है। वहीं दूसरी तरफ पवन की मौत की सूचना मिलने पर पूरा परिवार अस्पताल परिसर में जमा था। लोग घटना पर दुख प्रकट कर रहे थे। वहीं परिजनों के द्वारा घटना के विरोध में मेन रोड को जाम कर दिया है। कृष्णा सिनेमा के पास टायर जलाकर विरोध जारी है। मेन रोड में दोनों तरफ से आवागमन बाधित है। उसका पोस्टमार्टम कराया गया। अस्पताल में मौजूद उसके परिजन यह कह रहे थे। उसके साथ गलत हुआ है। हलांकि बक्सर एसडीपीओ गोरख राम के समझाने-बुझाने के बाद मामला शांत हो गया। जिसके बाद परिजन शव का अंतिम संस्कार किए। ज्ञात हो कि मृतक के पिता पहले से ही अपहरण के मामले में जेल में बंद है।
Related Articles
Recurrent pregnancy loss: दो या दो से अधिक गर्भपात हो तो करें चिकित्सक से संपर्क : डा. सिमी कुमारी
पटना,रंजना कुमारी। अगर आपका बार-बार गर्भपात हो रहा हो या लगातार दो बार हो चुका हो, तो इसे हल्के में न लें। यह आवर्तक गर्भावस्था हानि (Recurrent pregnancy loss) का मामला हो सकता है। ऐसे में सावधान होने की जरूरत है और तुरंत किसी योग्य और विशेषज्ञ डाक्टर से संपर्क कर लेनी चाहिए। ये कहती […]
जम्मू-कश्मीर, लद्दाख में सप्ताहांत तक शुष्क रहेगा मौसम
श्रीनगर। श्रीनगर में न्यूनतम तापमान 1.6 डिग्री, पहलगाम में माइनस 3.3 डिग्री और गुलमर्ग में माइनस 4.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं लेह शहर में रात का न्यूनतम तापमान माइनस 9.0, कारगिल में माइनस 13.7 डिग्री और द्रास में माइनस 19.4 दर्ज हुआ।जम्मू शहर में न्यूनतम तापमान 10.3, कटरा में 11.5, बटोटे में 6.6, […]
पृथ्वी पर अपने निराकार-साकार रूप में निवास कर रहे हैं भगवान शिव
जितेन्द्र कुमार सिन्हा. पुराणों में, वेदों में और शास्त्रों में भगवान शिव-महाकाल के महात्म्य को प्रतिपादित किया गया है। भगवान शिव हिन्दू संस्कृति के प्रणेता आदिदेव महादेव हैं। सांस्कृतिक मान्यता के अनुसार 33 करोड़ देवताओं में ‘शिरोमणि’ देव शिव ही हैं। सृष्टि के तीनों लोकों में भगवान शिव एक अलग, अलौकिक शक्ति वाले देव हैं।भगवान […]



