इंडियन चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स ने वित्तीय समावेशन कॉन्क्लेव का किया आयोजन।
पटना, संवाददाता। सिडबी की क्षेत्रीय निदेशक ने कहा की सरकार लघु उद्योग को बढ़ाबा देने में मदद कर रही है। पटना में इंडियन चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स द्वारा वित्तीय समावेशन विषय पर कॉन्क्लेव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन इंडियन चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स के निदेशक प्रभात सिन्हा ने किया। इस कार्यक्रम में सिडबी के क्षेत्रीय निदेशक अनुपमा प्रसाद, आईसीआईसीआई के जोनल हेड गौरांग के अलावा अन्य उपस्थित थे।
मौके पर गौरांग ने कहा कि वर्तमान समय में म्यूच्यूअल फंड में इन्वेस्ट करना जरूरी है क्योंकि कम समय में राशि अधिक मिलती है और यह काफी सुरक्षित है। जरूरत के हिसाब से जब चाहे अपनी जमा राशि को ससमय निकल सकते हैं। सिडबी की क्षेत्रीय निदेशक ने कहा की सरकार छोटे उद्योग को बढ़ाबा देने में मदद कर रही है। इसके तहत जो लघु उद्योग लगाना चाहते हैं, उसे अनुदान के साथ-साथ सरकारी दर पर ज़मीन भी उपलब्ध कराई जा रही है।
कॉन्क्लेव में आये युवा उद्यमियों को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आपके साथ जो भी लघु उद्योग स्थापित करना चाहते हैं उन्हें प्रेरित करें। हमारी संस्था हर तरह से उनकी मदद करेगी।
इसे भी पढ़ें-खगड़िया में इनर व्हील क्लब ऑफ़ सौम्य ने दिया दिया एक परिवार को गुमटी
कार्यक्रम में उपस्थीत यूटीआई के रीजनल हेड अंशित सिन्हा और मकक्स के अलावा बिहार के कई उद्यमी उपस्थित थे। इस कार्यक्रम में हमारी सेना के तीनों अंग के जवानों ने भी उद्यमी योजना एवं म्यूच्यूअल फंड के जानकारी प्राप्त की।
इसे भी पढ़ें- दीदीजी फाउंडेशन ने आयोजित किया कुरथौल में तीज महोत्सव
बिहार में कौशल विकास केंद्र संचालित करने वाले उद्यमी ने इस कार्यक्रम के माध्यम से बैंकिंग और ऋण की जानकारी ली और इसे उद्यम के प्रसार में कैसे उपयोग करे, उस परिचर्चा में भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में कुशल युवा केंद्र संचालक संघ के अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ने अपनी आपबीती परेशानी से लेते हुए सफलता के मूल मंत्र को नए उद्यमियों से साझा किया। सीए रितेश आनंद ने इस पूरी परिचर्चा की विवेचना की और सीए सुजीत कुमार धन्यवाद ज्ञापन किया।





I’m extremely impressed with your writing skills and also with the layout on your blog. Is this a paid theme or did you customize it yourself? Anyway keep up the nice quality writing, it is rare to see a great blog like this one today..