ह्यूमन लाइब्रेरी रंजन सिंह अब लोगों को बांटेंगे ज्ञान। निर्देशन के क्षेत्र में सफलता का परचम लहराने के बाद अब देश की पहली ह्यूमन लाइब्रेर...
करियर

भारत की सबसे पहली ह्यूमन लाइब्रेरी रंजन सिंह होंगे

रंजन सिंह मूल रूप से बिहार पटना के रहने वाले हैं। मुबई में टेलीविजन धारावाहिक निर्देशन की दुनिया में सफलतम निर्देशक हैं। एनएसडी में नाट्यकला में स्नातक हैं। पटना में वर्षों तक रंगसेतु संस्था बनाकर नाटक भी किया है। अब खुद को ह्यूमन लाइब्रेरी के रूप में स्थापित कर रहे हैं।


मुबई, मुकेश महान। ह्यूमन लाइब्रेरी रंजन सिंह अब लोगों को बांटेंगे ज्ञान। निर्देशकीय सफलता के बाद अब देश की पहली ह्यूमन लाइब्रेरी बनने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं रंजन सिंह। टेलीविजन के नंबर वन निर्देशक और मैथॉलॉजिकल शो के किंग रहे हैं रंजन सिंह। अब वो बतौर ह्यूमन लाइब्रेरी इंसान के रुप में हर किसी की मदद के लिए उपलब्ध होंगे।

लाइब्रेरी से तो आप सभी परिचित हैं। लाइब्रेरी मतलब पुस्तकालय मतलब किताबों या दस्तावेज का घर। मतलब वह घर या जगह, जहां सभी लोग किसी विषय में अपना ज्ञान बढ़ाने आते हैं। लेकिन अब इस कंसेप्ट से इतर इंसान के रूप में अपने तरह की खास इंसानी लाइब्रेरी देखने को मिलेगी। इसमें इंसान ही आपको किसी भी विषय की मुकम्मल जानकारी उपलब्ध कराएगा। आपकी रूचि या जरूरत के विषयों विषयों पर विस्तार से समझाएगा।

आपके लिए सुखद आश्चर्य की बात तब होगी जब आप जानेंगे कि भारत में पहला ह्यूमन लाइब्रेरी बन रहे हैं टेलीविजन के लिए नागिन जैसे धारावाहिकों के 6-6 सीरीज के निर्देशक रहे और संजय खान के प्रोडक्शन हाउस के लिए महाभारत,रावण और जय हनुमान जैसे धारावाहिकों का सफलतापूर्वक निर्देशन कर चुके निर्देशक रंजन सिंह। आपको बता दें कि रंजन सिंह मूलतः बिहार के रहने वाले हैं और फिलहाल एकता कपूर की कंपनी बालाजी टेलिफिल्मस से जुड़े हैं।

ह्यूमन लाइब्रेरी रंजन सिंह पहले भीकर चुके हैं मदद

ह्यूमन लाइब्रेरी में किताबों की जगह इंसान के रुप में रंजन सिंह आपको मदद करने के लिए मौजूद होंगे। आपको जिस भी विषय में जानकारी चाहिए वह जानकारी रंजन सिंह देंगे। इसके लिए आपको उनका समय लेना होगा। ह्यूमन लाइब्रेरी को पहली बार एक अंतरराष्ट्रीय संगठन और आंदोलन ने 2000 में डेनमार्क के कोपेनहेगन में शुरू किया था। इसका मकसद लोगों के मन में उठ रहे सवालों का जवाब देना और बात करके उनकी मदद करना था लेकिन रंजन सिंह की खासियत होगी कि वोआपकी परेशानी का समाधान एक अलग तरीके से करेंगे। इससे कुछ ही घंटो में आप पूरी तरह विषय को समझ सकते हैं।

Read also-मुंबई में सफलता की नई इबारत लिख रहे हैं निर्देशक रंजन सिंह

कुछ वर्ष पहले ह्यूमन लाईब्रेरी बने रंजन सिंह से अभिनेता शरद मल्होत्रा ने संपर्क किया था। तब शरद मल्होत्रा को महाराणा प्रताप की भूमिका निभाने में ह्यूमन लाइब्रेरी रंजन सिंह ने काफी मदद की थी।

रंजन कहते हैं कि यह लाइब्रेरी उनके लिए खोली गई है जिन्हें किताब पढ़ने में काफी परेशानी होती है। ह्यूमन लाइब्रेरी में किसी भी विषय में ज्ञान लेने कि वजह से आप उस विषय को लम्बे समय तक याद रख सकते हैं और कोई भी अपनी मनपसंद ‘इंसानी किताब’ लेकर उसके साथ कुछ वक्त बिता सकता और उन मुद्दों पर बात कर सकता है। जिनमें उसे महारत हासिल है।

इसे भी पढ़ें – रुक्मिणी वसंत के साथ कानपुर के प्रभात भदौरिया भी दिखेंगे फिल्म बघीरा में

ह्यूमन लाइब्रेरी का विचार भले अतिआधुनिक लगता हो लेकिन भारतीय सभ्यता के मुताबिक ज्ञान बांटने से बढ़ता है को ध्यान में रखकर रंजन सिंह ने इसे अपनाया है। फिलहाल वे पार्टटाईम में यह काम कर रहे हैं और वे कहते हैं यह योेजना मैं अपने रिटायरमेंट के बाद फुल फ्लैश अमल में लाऊंंगा।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *