UPSC
करियर

Civil Services Examination के बारे में क्या जानते हैं आप?

  • जानें सिविल सेवा परीक्षा के बारे में जरुरी तथ्य

हर साल यूपीएससी Civil Services Examination का आयोजन तीन चरणों में करता है।सबसे पहले प्रारंभिक परीक्षा, फिर मुख्य परीक्षा तथा अंतिम चरण में अभ्यार्थी का साक्षात्कार/व्यक्तित्व परीक्षण किया जाता है। साक्षात्कार में चयनित अभ्यार्थी अपने हासिल किये गये अंकों व वरीयता के आधार पर IAS, IPS, IFS तथा अन्य केन्द्रीय सेवाओं में (ग्रुप ए व ग्रुप बी) के लिए चयनित किये जाते हैं। देश की सबसे मुश्किल परीक्षा में सफलता पाने के लिए अनुशासन, कठिन परिश्रम, अध्य्यन प्रबंधन के साथ धैर्य की आवश्यकता होती है।

Read Also: बिहार में लॉकडाउन 8 जून तक हुआ विस्तारित

Civil Services Examination का पहला व एक महत्वपूर्ण चरण प्ररंभिक परीक्षा होता है। इस परीक्षा में हर साल तकरीबन चार लाख से अधिक अभ्यार्थी भाग लेते हैं। इनमें से करीब १३ से १४ हजार अभ्यार्थी ही मुख्य परीक्षा के लिए अर्हता हासिल कर पाते हैं।

प्ररंभिक परीक्षा वस्तुनिष्ठ आधार की होती है और इसमें 2 पेपर होते हैं।

प्रथम प्रश्न पत्र : प्रश्न = 100, कुल अंक = 200, समय = 2 घंटे।

इसमें सामान्य अध्ययन, राजनीति विज्ञान, विज्ञान, इतिहास, भूगोल, सामयिक घटनाओं से संबंधित प्रश्न पूछे जाते हैं।

द्वितीय प्रश्न पत्र : प्रश्न = 80, कुल अंक = 200, समय = 2 घंटे।

इस परीक्षा के जरिए यूपीएससी तार्किक क्षमता एवं योग्यता का आंकलन करता है।

Get latest updates on Corona

यहां ये बात गौर करने वाली है कि प्रत्येक प्रश्न के लिए 2 अंक निर्धारित होते हैं। वहीं गलत उत्तर के लिए कुल अंक में से 1/3 अंक काटे जाते हैं।प्रारंभिक परीक्षा में सफल अभ्यार्थियों के अंक मुख्य परीक्षा में नहीं जोड़े जाते हैं।

मुख्य परीक्षा: Civil Services Examination के दूसरे चरण में अभ्यर्थियों के वास्तविक ज्ञान की परीक्षा होती है।इसमें परीक्षा में कुल 9 (नौ) प्रश्न पत्र होते हैं।

वर्तमान में अभ्यार्थियों को सिर्फ एक ही वैकल्पिक विषय चुनने का मौका दिया जाता है, जो कि कुल 500 अंकों का होता है।मुख्य परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को ही संघ लोक सेवा आयोग तीसरे और अंतिम चरण के लिए बुलाता है। तीसरा और अंतिम चरण साक्षात्कार का होता है।

साक्षात्कार के जरिए यूपीएससी आपके ज्ञान से अधिक, उसकी प्रस्तुति, अवलोकन, आत्मविश्वास और महत्वपूर्ण मामलों पर आपके नजरिए की परख करता है। एक आदर्श साक्षात्कार के लिये लगभग तीस से पैंतीस मिनट का समय अच्छा माना जाता है। इसमें प्राय: अभ्यर्थियों के विस्तृत आवेदन प्रपत्र, चयनित एच्छिक विषय, अभिरूचियों व राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय घटनाओं से संबंधित प्रश्न पूंछे जाते हैं।ये साक्षात्कार कुल 275 अंकों का होता है।साक्षात्कार में हासिल किए गए अंकों के साथ मुख्य परीक्षा में हासिल किए गए अंकों के आधार पर प्रत्याशियों का रैंक निर्धारण किया जाता है।

Amar chandra sonu

अमर चंद्र सोनू

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.