आज के आधुनिक और भागदौर भरी जीवनशैली में सोशल मीडिया हर व्यक्ति के लिए अभिन्न अंग बन गया है और सोशल मीडिया इतना प्रभावी सिद्ध हो रहा है जो ...
विमर्श

कितना उपयोगी है सोशल मीडिया !

आज के आधुनिक और भागदौर भरी जीवनशैली में सोशल मीडिया हर व्यक्ति के लिए अभिन्न अंग बन गया है और यह मीडिया इतना प्रभावी सिद्ध हो रहा है जो हर वर्ष 30 जून को विश्व सोशल मीडिया दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस मीडिया के प्रभाव और वैश्विक संचार में इसकी भूमिका को उजागर करने के लिए विश्व सोशल मीडिया दिवस मनाया जाता है।

स्थिति ऐसी हो गई है कि अब दुनिया के कुल आबादी के लगभग 60 से 70 प्रतिशत लोग सोशल मीडिया का उपयोग कर रहे हैं। इस मीडिया के माध्यम से लोग मैसेज, सर्विस ऐप द्वारा कोसों दूर बैठे व्यक्ति से जुड़ सकता है। वैसे ही मोबाइल के एक बटन दबाते ही पूरे विश्व में कहीं भी किसी से जुड़ सकता है। मानो कर लो दुनिया मुट्ठी में का सब का सपना पूरा हो चुका है।

 वर्तमान परिप्रेक्ष्य में सोशल मीडिया पर लोग अपने-अपने ब्रांड और उत्पादों का मुफ्त प्रचार-प्रसार भी करते हैं। व्यापारियों का सोशल प्लैटफार्म के सहारे व्यापार बढ़ रहा है। साथ ही ग्राहकों को भी दुनियाभर का बाजार घर बैठे मिल जा रहा है। तात्पर्य यह कि सोशल मीडिया सभी के लिए जरूरी और मजबूरी साबित हो रही है।

 सोशल मीडिया अब विश्व में संचार के एक महत्वपूर्ण साधन के रूप में उभरा है। सोशल मीडिया अब आम लोगों की आवाज उठाने का सहज उपलब्ध साधन भी साबित हो रहा है। नेता और राजनीतिक पार्टिया भी अपने हित में इसका जमकर उपयोग करती हैं।

लेकिन दुर्भाग्य से सोशल मीडिया का उपयोग कुछ लोग भ्रम और घृणा फैलाने के लिए करने लगे हैं। हलांकि अधिकतर लोग रचनात्मक काम के लिए उपयोग काम के इसका उपयोग करते हैं। ऐसे तो सूचना क्रांति के इस आधुनिक दौर में इस मीडिया की भूमिका को लेकर प्रश्न उठता रहता है। आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक प्रगति में सूचना क्रांति, महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन कर रहा है।

Read also- गुजरात चुनाव को लेकर रिलीज हुआ रवि किशन का रैप गाना ‘ गुजरात मा मोदी छै ‘

 इस मीडिया का सकारात्मक पक्ष यह भी है कि यह सामाजिक विकास में सहायक भूमिका निभा  रहा है। यह मार्केटिंग के साथ व्यापारी और ग्राहक के बीच एक सेतु का काम कर रहा है। साथ ही समाचार के प्रेषण के लिए भी उपयोगी है। सामाजिक मुद्दा पर जागरूकता फैलाने के लिए इस मुफ्त मीडिया से अच्छा और कोई प्लेटफार्म नहीं है। सोशल प्लैटफार्म पर समान विचारधारा के  लोग अपना समूह बना कर समाज में अपना विचार का प्रसार तीव्र गति से करते हैं।

 करोना काल के बाद से सोशल मीडिया, शिक्षा प्रदान करने का एक उत्तम साधन माना जा रहा है। सीधे-सीधे कहा जाय तो सोशल प्लैटफार्म द्वारा, ऑनलाइन जानकारी का हस्तांतरण, ऑनलाइन रोजगार, साथ ही ऑनलाइन व्यवसाय में तेजी दिख रही है। चिकित्सा, नीति निर्माण को प्रभावित करने में भी इसकी महत्वपूर्ण भूमिका है। watch it also —  https://www.youtube.com/watch?v=A4R0wNozbUI

सोशल प्लेटफार्म चुनावी प्रचार में भी अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज करा चुका है। वर्तमान समय में सभी नेतागण जनता के साथ निकटता के लिए इसका सहारा लेते हैं। कोरोना काल में महामारी के बीच हताश लोग के लिए सोशल प्लेटफॉर्म हेल्पलाइन की तरह काम करके अपनी भूमिका और अपना महत्व स्थापित कर चुका है।

 सोशल प्लेटफार्म ट्वीटर, जिसकी दुनिया भर में चर्चा हो रही है। अपने ट्विटर अकाउंट द्वारा लोग ट्वीट करते हैं और इस प्लैटफार्म पर  लोग अपनी बात करते हैं और दूसरों तक पहुंचाते हैं। यही कारण है कि दुनिया भर के महत्वपूर्ण इसका लाभ उठाते हैं। इसी तरह इंस्टाग्राम,टेलीग्राम, फेसबुक,व्हाटसैप जैसे प्लैटफार्म अपनी महत्वा के कारण विश्वभर में उपयोग किये जा रहे हैं। खास बात है कि इन्हीं सब मजबूत सोशल प्लैटफार्म की वजह से सोशल मीडिया इतनी शक्तिशाली हो पाई है।  

जितेन्द्र कुमार सिन्हा
जितेन्द्र कुमार सिन्हा
Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.