साहित्यिक सांस्कृतिक संस्था जन साहित्य परिषद के तत्वावधान में एक दिवसीय समारोह का आयोजन मकसूदपुर स्थित संस्कार शिक्षा निकेतन के सभागार में...
विमर्श

जन साहित्य परिषद ने आयोजित किया शिक्षा और साहित्य विषय पर गोष्ठी एवं सम्मान समारोह

फतुहा,अमरेद्र। साहित्यिक सांस्कृतिक संस्था जन साहित्य परिषद के तत्वावधान में एक दिवसीय समारोह का आयोजन मकसूदपुर स्थित संस्कार शिक्षा निकेतन के सभागार में किया गया। इस कार्यक्रम का संचालन जन साहित्य परिषद के अध्यक्ष रामयतन यादव ने किया।

 इस कार्यक्रम में शिक्षा और साहित्य विषय पर विस्तार से चर्चा हुई। इस कार्यक्रम का उद्घाटन हिमाचल प्रदेश से पधारे जाने-माने लेखक राजेंद्र राजन ने किया।

Read also- विष्णुपद मंदिर : जहां आज भी अवस्थित है भगवान विष्णु के पदचिह्न

  राजेंद्र राजन ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि साहित्य की रचनाओं की कमी के कारण शैक्षिक चेतना का विकास संभव नहीं है। इसलिए जरूरी है कि साहित्य में रचना श्रृजन बाधित होने न पाए। इस प्रक्रिया नरंतरता का होना जरूरी है। और ये साहित्य से जुड़े हम तमाम लोगों की जिम्मेदारी भी है। समारोह की अध्यक्षता कथाकार और पत्रकार अवधेश प्रीत ने की।

Get Corona update here

  इस अवसर पर डॉ शिवनारायण, डॉ एसवी सिंह, डॉक्टर किशोर सिन्हा, राजमणि मिश्र, राजकिशोर राजन, आरती कुमारी, राजेंद्र राज आदि ने भी संबोधित किया। मौके पर अशोक प्रजापति, दिनेश कुमार, डॉ आरती कुमारी, एसबी सिंह, डॉक्टर किशोर सिन्हा, राजकिशोर राजन, राजेंद्र राजन, अवधेश प्रीत, आरपी घायल को सम्मानित भी किया गया। अतिथियों का स्वागत डॉक्टर राजीव कुमार ने किया। धन्यवाद ज्ञापन राजेंद्र कुमार राणा ने किया।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.