सदानीरा उत्सव 2022: संस्कार भारती, गोपालगंज बिहार द्वारा आयोजित सदानीरा उत्सव-2022, 26 मार्च को करवतही गांव में सम्पन्न हो गया। ऐसा लग रहा ...
विमर्श

सदानीरा उत्सव 2022 : सुदूर देहात में साहित्य की लौ जलाने का एक पुण्य प्रयास

सदानीरा उत्सव 2022: गोपालगंज,आनंद कुमार। संस्कार भारती, गोपालगंज बिहार द्वारा आयोजित सदानीरा उत्सव-2022, 26 मार्च को करवतही गांव में सम्पन्न हो गया। ऐसा लग रहा था कि राष्ट्रीय हित का चिंतन और मनन करने वाले लोगों का यह समूह वेद वाक्य ” उप सर्प मातरं भूमिम्।” अर्थात जैसे भी हो मातृभूमि की सेवा का भाव रखकर कार्य करता है।

गोपालगंज, बिहार के जिला मुख्यालय से 30 किलोमीटर दूर करवतही गांव जहां दस वर्ष पहले तक गूँजती थी गोलियों की गड़गड़ाहट वहां पर सदानीरा उत्सव का सम्पन्न होना और उसमें लेखन के समक्ष चुनौतीयां और हिन्दू इकोसिस्टम के बहाने बदलती तस्वीर जैसे विषयों पर विमर्श का होना इसको विशिष्ट बनाता है। प्रो. अरुण भगत जैसे बुद्धिजीवी लोगों के साथ महाराष्ट्र, हरियाणा, दिल्ली, उत्तरप्रदेश और बिहार के अनेक जिलों से युवा राष्ट्रवादी लेखकों के साथ साथ बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय और प्रयागराज विश्वविद्यालय से शोधार्थी युवा बच्चों की आयी भीड़ यह बताने के लिए काफी थी कि हिन्दुस्तान गांवों तक पहुंचने लगा है।

 इस मौके पर साहित्य अकादमी समेत देश के अनेक बोर्ड के वरिष्ठ सदस्य प्रो अरुण कुमार भगत, गोपालगंज के विधान पार्षद आदित्य नारायण पाण्डेय, पूर्व विधायक मिथिलेश तिवारी, पूर्व प्रमुख रवि प्रकाश मणि त्रिपाठी, संस्कार भारती के संगठन मंत्री वेद प्रकाश, प्रान्त मंत्री दिवाकर राय,अनिल कुमार मिश्रा, जिला पार्षद ओमप्रकाश सिंह और संस्कार भारती गोपालगंज ईकाई के अध्यक्ष सर्वेश तिवारी श्रीमुख  उद्घाटन सत्र में शामिल हुए।

गोपालगंज में सदानीरा उत्सव 2022

  प्रो. अरुण कुमार ने बोलते हुए कहा कि साहित्य संवेदना के धरातल पर पुष्पित, पल्लवित और फलित होता है, हमें अपनी संस्कृति की रक्षा के लिए सबसे पहले मानवीय संवेदना की रक्षा करनी होगी।” ऐसे आयोजन समाज को सशक्त और समृद्ध करने की दिशा में कदम‌ होते हैं। सर्वेश तिवारी श्रीमुख ने कहा कि हम सभी इसके लिए प्रयासरत हैं कि सिर्फ एक समूह और विचारधारा का कब्जा साहित्य और कला जगत में न हो! गांव से गांव लिखना ही सुखद है। कार्यक्रम का संचालन चंपारण के प्रसिद्ध युवा साहित्यकार जलज कुमार अनुपम ने किया।

Read also- पटना मेट्रो रेल निर्माण कार्य की प्रगति सहित अन्य योजनाओं की समीक्षा की मुख्यमंत्री ने, अधिकारियों को दिए निर्देश

उद्घाटन सत्र के बाद मंच से हिन्दी के उभरते युवा लेखक कृपा शंकर मिश्र की बेस्टसेलर हॉरर उपन्यास ‘मधुबाला’  के दूसरे संस्करण, सूर्यांश द्विवेदी ‘मिहिर’ के आने वाले उपन्यास “कैम्पस वाला प्यार” का आवरण पृष्ठ और उसके साथ सदानीरा उत्सव -2022 के स्मारिका का भी लोकार्पण हुआ। इस अवसर पर पतरकी और बाला सेक्टर जैसे बेस्टसेलर उपन्यास के युवा लेखक आशीष त्रिपाठी को सदानीरा सम्मा‌न -2022 से सम्मानित किया गया!

सदानीरा उत्सव में आनंद कुमार सम्मानित

  साहित्य को शहरों के वातानुकूलित कमरों से निकाल कर खेतों की मेड़ तक ले जाने के उद्देश्य से प्रारम्भ हुए इस आयोजन में देश के अलग अलाग कोने से राष्ट्रवादी लेखक और कवि सम्मिलित हुए। कार्य्रकम के वैचारिक सत्र के दौरान ‘नए रचनाकारों के समक्ष चुनौतियां’ युवा साहित्यकार विकास कुमार, आशीष त्रिपाठी, अमृता प्रकाश ने अपने अपने विचार रखे इस सत्र में संचालक की भूमिका में सिद्धार्थ अरोड़ा ‘सहर’ रहे।

 इसके बाद भोजपुरी कथा पाठ का आयोजन ‘यायावरी वाया भोजपुरी’ की ओर से सुधीर कुमार मिश्र ने किया। जिसमें उन्होनें सर्वेश तिवारी श्रीमुख की प्रसिद्ध कहानी ‘अंतिम प्रार्थना’ का पाठ किया। जिसका भोजपुरी अनुवाद अनुराग रंजन ने किया था। इस भावुक प्रस्तुति ने सबका मन मोह लिया और सारे लोग अपनी आंखें पोंछते दिखे।

कार्यक्रम के अगले पड़ाव पर ‘हिन्दू इकोसिस्टम के बहाने हिन्दुस्तान की बदलती तस्वीर’ विषय पर परिचर्चा का आयोजन हुआ जिसमें वक्ता के तौर पर जलज कुमार अनुपम और आनंद कुमार शामिल थे।

कार्यक्रम के अंतिम सत्र में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन हुआ जिसमें देर रात तक काव्यधारा बहती रही। मंच से कविताओं, गीतों का गायन होता रहा और मुग्ध श्रोता झूमते और वाह वाह करते रहे। कवि सम्मेलन का प्रारम्भ बस्ती, उत्तरप्रदेश की प्रसिद्ध कवयित्री शिवा त्रिपाठी सरस ने माता सरस्वती की वंदना “हे माँ विराजो कंठ में सूचि ज्ञान को विस्तार दो” से किया। उसके बाद प्रशान्त सौरभ ने संस्कृत में काव्यपाठ कर के मंच को ऊंचाई दी। प्रशांत ने संस्कृत और भोजपुरी मिला कर जो “नागेन्द्र हाराय त्रिलोचनाय…” का पाठ किया उसने लोगों को वाह वाह करने पर विवश कर दिया!

Get Corona update here

इसके बाद अवध की धरती से आये वरिष्ठ कवि ज्ञान प्रकाश आकुल ने भगवान राम और भरत के भातृत्व पर छन्द पढ़कर कवि सम्मेलन को अगले स्तर पर पहुंचाया। गोरखपुर की धरती से आये संदीप सिंह श्रीनेत ने अपनी कविता “छोटा सा शहर हूं मगर छोटा किरदार नही” पढ़कर खूब वाहवाही बटोरी। जिले के वरिष्ठ कवि संजय मिश्र संजय ने अपना प्रसिद्ध गजल ‘मैं समझता था कि वो किस्सा पुराना हो गया” पढ़ कर समा बांधा, तो बनारस से आये सुशांत शर्मा ने अपने खण्डकाव्य जटायु से “भक्त से नाता छूटे भगवान के, छूटे न भाई से भाई के नाता” सुना कर श्रोताओं को भाव विह्वल कर दिया। इनके अतिरिक्त छपरा के कवि निर्भय नीर, दिल्ली से आये नित्यानन्द नीरव, बलिया से आये अशोक तिवारी और आलोक पाण्डेय और जिले के कवि सत्यप्रकाश शुक्ल ने अपनी कविताओं से लोगों को झुमाया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता गोपालगंज जिले के वरिष्ठ कवि सुभाष संगीत ने की और इस सत्र का मंच संचालन संजय मिश्रा संजय ने किया।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.