बिहार की राजनीति के भीष्म पितामह कहे जाने वाले लोकप्रिय समाजवादी नेता शरद यादव ने गुरुवार की रात 75 साल की आयु में गुरुग्राम के फोर्टिस अ...
विमर्श

शरद यादव : तीन राज्यों से लोकसभा चुनाव जीतने वाले समाजवादी नेता

शरद यादव- जीवन परिचय

जन्म दिनांक-1जुलाई 1947

जन्म स्थान-अखमाउ,होशंगाबाद,मध्य प्रदेश।

शिक्षा– बीटेक, जबलपुर इंजीनियरिंग कॉलेज, मध्य प्रदेश

   मुख्य राजनीतिक उपलब्धियां

1.         सात बार लोकसभा के सदस्य ,अलग अलग संसदीय क्षेत्रों से ,-1974, 1977, 1989, 1991, 1996, 1999, और 2009.

2.         तीन बार राज्य सभा सदस्य-1986, 2004, 2014.

3.         केंद्रीय मंत्री-1989-90,1999-2004

4.         केन्द्रीय मंत्रालय (जिनके वो मंत्री बनाए गए)- नागरिक उड्डयन, श्रम, उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री

निधन- 12 जनवरी 2023

biography of sharad yadav : बिहार की राजनीति के भीष्म पितामह कहे जाने वाले लोकप्रिय समाजवादी नेता शरद यादव ने गुरुवार की रात 75 साल की आयु में गुरुग्राम के फोर्टिस अस्पताल में अंतिम सांस ली। शरद यादव के निधन के बाद बिहार की राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर फैल गई है।

 शरद यादव छात्र राजनीति से लेकर राष्ट्रीय राजनीति में पहचान बनाने वाले समाजवादी विचारधारा के मध्य प्रदेश के रहने वाले और यादव जाति के थे। डॉ राम मनोहर लोहिया के विचारों से प्रेरित होकर सक्रिय युवा नेता के तौर पर कई आंदोलनों में हिस्सा लिया था।

छात्र राजनीति से जुड़े शरद यादव 1974 में सक्रिय राजनीति में शामिल हुए और इसी साल जबलपुर से चुनावी जीत भी हासिल की। फिर तो उन्होंने पीछे मुड़कर कभी देखा नहीं। खास बात है कि 1971 में जबलपुर विवि छात्र संघ के अध्यक्ष भी रहे हैं। राजनीति में सक्रिय रहकर बिहार पहुँच कर राष्ट्रीय फलक पर अपनी पहचान बनाया था।   

 शरद यादव 1989 में “मंडल आयोग” की राजनीति में प्रमुख चेहरा बनकर उभरे थे। बिहार के मधेपुरा से चार बार सांसद बने थे और दो बार जबलपुर से सांसद चुने गये थे। शरद यादव 90 की दशक में लालू प्रसाद को बिहार के मुख्यमंत्री बनाने में अहम भूमिका निभाई थी। वे 2003 से 2016 तक जनता दल यूनाइटेड (जदयू) गठन के समय से पार्टी अध्यक्ष थे। इसके पहले वे 1995 में जनता दल के कार्यकारी अध्यक्ष भी रहे हैं।

शरद यादव को संसद में उत्कृष्ठ योगदान के लिए उत्कृष्ठ सांसद 2012 के सम्मान से नबाजा गया था। मीसा के तहत वो कई बार गिरफ्तार भी किये जा चुके हैं। बाद में उन्होंने अपनी एक पार्टी भी बनाई थी जिसका विलय उन्होंने राजद में कर लिया था। मंडल कमीशन की रिपोर्ट के पक्ष में उन्होंने मंडल रथ निकाला और मंडल का मसिहा कहलाने लगे। शरद यादव शायद अकेले ऐसे नेता रहे जो तीन तीन राज्यों से लोकसभा चुनाव जीत कर सदन में पहुंचे थे। बाद में वो किडनी रोग से ग्रसित हो गए थे और हृदयाघात के कारण 75 वर्ष की उम्र में उनकी मौत हो गई।

शरद यादव का राजनीतिक सफर

  • 1974 (उप चुनाव में पहली बार 5वीं लोकसभा के सदस्य निर्वाचित)
  • 1976 (दूसरी बार 6ठी लोकसभा के लिए निर्वाचित)
  • 1978 (लोकदल के महासचिव बने)
  • 1978 (युवा लोकदल के अध्यक्ष बने)
  • 1986 (राज्य सभा के सदस्य चुने गए)
  • 1989 (तीसरी बार 9वीं लोकसभा के सदस्य निर्वाचित)
  • 1989-97 (जनता दल के राष्ट्रीय महासचिव)
  • 1989-90 (केद्रीय मंत्री, कपड़ा और फूड प्रासेसिंग इंडस्ट्रीज)
  • 1991 (चौथी बार 10वीं लोकसभा के लिए निर्वाचित)
  • 1993 नेता, जनता दल पार्लियामेंट्री पार्टी
  • 1995, कार्यकारी अध्यक्ष जनता दल
  • 1996 (पांचवीं बार 11वीं लोकसभा के सदस्य निर्वाचित, चेयरमैन वित्त समिति)
  • 1997- अध्यक्ष, जनता दल
  • 1999- 6ठी बार 13वीं लोकसभा के सदस्य निर्वाचित)
  • 13 अक्टूबर 1999-31 अगस्त 2001 तक (केंद्रीय मंत्री, नागरिक उड्डयन)
  • 1 सितंबर 2001-30 जून 2002 तक ( केंद्रीय श्रम मंत्री)
  • 1 जुलाई 2002 से 15 मई 2004 तक (केंद्रीय मंत्री उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण)
  • 2004 (दूसरी बार राज्यसभा सदस्य चुने गए, इस दौरान तमाम केंद्रीय कमेटियों के सदस्य रहे)
  • 2009 (7वीं बार 15वीं लोकसभा के सदस्य निर्वाचित, 31 अगस्त 2009 चेयरमैन, शहरी विकास समिति)

जितेन्द्र कुमार सिन्हा

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.