सक्सेस स्टोरी: साइंस से स्कूल टॉपर हुए सौम्यल सिन्हा । पटना के होली मिशन सेकेंडरी स्कूल में सीबीएसई बोर्ड की 12वीं की परीक्षा परिणाम में  ...
विमर्श

सक्सेस स्टोरी : होली मिशन सेकेंडरी स्कूल में  साइंस टॉपर हुए  सौम्यल सिन्हा

सक्सेस स्टोरी: पटना, जितेन्द्र कुमार सिन्हा। साइंस से स्कूल टॉपर हुए सौम्यल सिन्हा । पटना के होली मिशन सेकेंडरी स्कूल में सीबीएसई बोर्ड की 12वीं की परीक्षा परिणाम में  अव्बल नम्बर के साथ साइंस टॉपर हुए सौम्यल सिन्हा। उक्त जानकारी स्कूल के प्राचार्य ने दी।

 उन्होंने बताया कि सीबीएसई बोर्ड की 12वीं की परीक्षा परिणाम से स्कूल के छात्र/ छात्राओं में खुशी की लहर है। छात्र/ छात्राओं की मेहनत और शिक्षक के उपयोगी शिक्षा देने से स्कूल को यह सफलता मिली है।

उन्होंने बताया कि सौम्यल सिन्हा साइंस में 97.8 प्रतिशत  नम्बर लाकर स्कूल में साइंस टॉपर हुए है। सौम्यल सिन्हा को केमिस्ट्री में 99, इंग्लिश में 99, फिजिकल एजुकेशन में 99, मैथ में 97 और फिजिक्स में 95 मार्क्स मिला है।

Read also-पटना-देवघर रूट पर विमान सेवा शीघ्र देने की अपीलः सुनील वर्मा

सौम्यल बताया कि मेरे अच्छे परिणाम का श्रेय मेरे पिता संजय कुमार सिन्हा और मेरी माता रश्मि लता को जाता है। उन्होंने मुझे बिना किसी तरह के दबाव के पढ़ने लिखने की छूट दी है और वहीं हमारे स्कूल के शिक्षकों का मार्गदर्शन ने मुझे इस स्तर तक पहुँचाने में कामयाबी दिलाई है।

watch it also —  https://www.youtube.com/watch?v=A4R0wNozbUI

 गौरतलब है कि सौम्यल सिन्हा की माता जदयू की महिला प्रकोष्ठ में महासचिव है। उन्होंने बताया कि सौम्यल शुरू से ही मेहनती है, इसलिए इसकी पढ़ाई पर हम लोगों को कोई विशेष मेहनत करने की आवश्यकता नही पड़ती है।  स्कूल के प्राचार्य ने बताया कि सौम्यल साइंस टॉपर हुए है, वहीं अम्बिका राज 96% के साथ कॉमर्स टॉपर हुए है।                                            

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.