भगवती प्रसाद द्विवेदी, शुभचन्द्र सिन्हा ,हरेंद्र सिन्हा,मधुरेश नारायण प्रदीप कुमार प्राश, कमल किशोर वर्मा “कमल”,नसीम अख्तर, मधुरेश नारायण और विधि सिन्हा ने किया अपनी रचनाओं का पाठ।
पटना, मुकेश महान। खिलखिलाहट की काव्य संध्या । पिछले तीन वर्षों बिहार और गुजरात में सक्रिय सामाजिक संस्था खिलखिलाहट- मुस्कान की किरण ने अब साहित्य के क्षेत्र में अपना पहला कदम रखते हुए पटना में काव्य संध्या का आयोजन किया है। यह कार्यक्रम पटना के मीठापुर “बी” एरिया स्थित राधिका निवास में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बिहार के प्रसिद्ध साहित्यकार भगवती प्रसाद द्विवेदी ने किया। गौरतलब है कि संस्था पहले से स्लम क्षेत्रों के बच्चों के बीच होली और दिवाली पैकेट का वितरण अपने साथापना काल से ही करती आ रही है। इसके अतिरिक्त गुजरात मेडिकल कैंप सहित स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित करती आ रही है।
बहरहाल इस काव्य संध्या की शुरूआत संस्था की नवोदित और युवा कवि विधि सिन्हा ने अपनी स्वरचित अंग्रेजी कविता हाऊस ऑफ कार्ट सुना कर की। इस कविता को लोगों की काफी सराहना मिसी। साहित्य” कार्यक्रम शुरू हुई। इसके बाद कई कवियों और शायरों ने भी अपनी रचनाएं प्रस्तुत की, जिसे काफी सराहा गया।

कवि मधुरेश नारायण ने लड़कियों की बढ़ती लोकप्रियता पर आधारित कविता पाठ से लोगों को भाव विभोर कर दिया। उन्होंने संस्था के नाम पर भी एक कविता सुनाई, जिसे संस्था के संस्थापक प्रदीप कुमार ने संस्था के टाइटल सांग के रूप में इस्तेमाल करने की अनुमति ली। कवि कमल किशोर वर्मा “कमल” ने अपने नाम पर आधारित साहित्यक चर्चा करते हुए रामराज्य से लेकर वर्तमान समय के घटनाओं पर आधारित एक कविता सुनाकर लोगों की खूब तालियां बटोरी। शायर मो. नसीम अख्तर ने मंच का संचालन करने के साथ ही एक से बढ़ कर एक शायरी सुनाई। शुभचन्द्र सिन्हा ने भी शायरी और गीतों की झड़ी लगा दी। लोग वन्स मोर -वन्स मोर कहने पर विवश हो गए। हरेंद्र सिन्हा,मधुरेश नारायण और खिलखिलाहट के संस्थापक प्रदीप कुमार प्राश ने भी अपनी रचनाओं के माध्यम से लोगों का दिल जीत लिया। काव्यपाठ को विराम मिला कवि भगवती प्रसाद द्वेदी की काविताओं के साथ । उन्होंने अपना अध्यक्षीय संबोधन भी किया । अपने संबोधन में उन्होंने विधि सिन्हा से आग्रह भी किया कि अंग्रेजी के साथ साथ वो हिन्दी में भी अपनी अपनी कविताएं लिखना शुरु करें।
इसे भी पढ़ें-लोक महापर्व छठ के पूर्व कई संस्थाओं ने वितरित किया पूजन सामग्री
कार्यक्रम का समापन शालिनी वर्मा के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। मौके पर वरिष्ठ पत्रकार मुकेश महान, जितेन्द्र कुमार सिन्हा, सहित कई अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।