कायस्थ नायकों की नजरअंदाजी और भूलाने की राजनीतिक साजीश के खिलाफ इन नायकों पर व्याख्यानमाला का आयोजन कर आज की पीढ़ी को कायस्थ हीरोज के बार...
देश-विदेश

दिल्ली में 26 मार्च को 27 प्रतिभाओं को मिलेगा महादेवी वर्मा स्मृति सम्मान

नई दिल्ली में 22 मार्च को इस बार जीकेसी कर रहा है महादेवी वर्मा स्मृति सम्मान समारोह-22 का आयोजन27 विभूतियों को मिलेगा सम्मान।

नयी दिल्ली,संवाददाता। ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस (जीकेसी) महान कवियित्री, सुविख्यात लेखिका, पद्म विभूषण और पद्म भूषण सम्मान से अंलकृत महादेवी वर्मा की जयंती 26 मार्च के अवसर पर महादेवी वर्मा स्मृति सम्मान समारोह- 2022 का आयोजन नयी दिल्ली में 26 मार्च को करने जा रहा है। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों स्थापित और प्रतिभावान 27 विभूतियों को सम्मानित किया जाएगा। इस बात की जानकारी ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस (जीकेसी) के ग्लोबल अध्यक्ष राजीव रंजन ने दी। ग्लोबल अध्यक्ष ने बताया देशभर के अलग अलग राज्यों से और अलग अलग क्षेत्रों में काम कर रहे 27 विभूतियों का चयन इस सम्मान के लिए किया गया है।

उन्होंने कहा कि यह महादेवी वर्मा स्मृति सम्मान पिछले वर्ष से जीकेसी ने शुरु किया है। पिछले वर्ष भी कोरोनाकाल में यह सम्मान समारोह पटना में आयोजित किया गया था। और कई विभूतियों को सम्मानित किया गया था। इस वर्ष यह सम्मान समारोह दिल्ली में आयोजित किया जा रहा है।

Read Also- बिहार दिवस पर सच्चिदानन्द सिन्हा को भूलने की निंदा की मिशन टू करोड़ चित्रांश अंतराष्ट्रीय ने

 राजीव रंजन ने सम्मानित होने वाले लोगों के नाम की जानकारी देते हुए कहा कि सभी सम्मानित होने वाले लोग अपने अपने क्षेत्र के दिग्गज हैं और लगातार काम कर रहे हैं। उन्हें सम्मानित करना जीकेसी के लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि हमारी कोशिश होगी कि हम हर साल अलग अलग प्रदेश में इस सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन करें।

Get Corona update here

  इस बार सम्मानित होने वाले 27 नाम इस प्रकार हैं। शोध एवं लेखन के क्षेत्र में उदय सहाय, विवेक भटनागर, पत्रकारिता के क्षेत्र में कमल किशोर, राजीव रंजन और प्रेम कुमार, संगीत के क्षेत्र में श्रुति सिन्हा, डा. रंजन कुमार, देवांश चंद्रा, शालिनी श्रीवास्तव, सुबोध नंदन सिन्हा, जया श्रीवास्तव, श्रेया बसु, उत्कृष्ठ शैक्षिक योगदान के लिए प्रो. (डा.) वीके श्रीवास्तव, सामाजिक कार्य के क्षेत्र में डा. नम्रता आनंद, अविलाला श्रीधर, अलका श्रीवास्तव, अनुज श्रीवास्तव, साहित्य के क्षेत्र में आलोक श्रीवास्तव, अलका सिन्हा, लक्ष्मी नारायण भटनागर, चित्रकला के क्षेत्र में सुभद्रा देवी, एमएसएमई के क्षेत्र में रवि नंदन सिन्हा, और फिल्म के क्षेत्र में अशोक सक्सेना, पवन सक्सेना, दीप श्रेष्ठ, को इस बार यह सम्मान दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त इस बार

लाइफ टाइम अचिवमेंट अवार्ड अंजन श्रीवास्तव (फिल्म एंड टीवी आर्टिस्ट),डा. रमेश चंद्र श्रीवास्तव (शिक्षा क्षेत्र में) को दिया जाना है।  

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.