लखनऊ, संवाददाता। ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेन्स,के अंतर्राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष और समाजसेवी अखिलेश श्रीवास्तव को जय हिंद नेशनल पार्टी का राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया है।
अखिलेश कुमार श्रीवास्तव को जयहिंद नेशनल पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.आशीष श्रीवास्तव जी की अनुशंसा पर राष्ट्रीय महासचिव के पद नियुक्त किया गया है। यह जानकारी खुद अखिलेश श्रीवास्तव ने फोन पर इस संवाददात ने दी। जयहिंद नेशनल पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक (प्रबंधन समिति) प्रदीप कुमार जायसवाल सहित पार्टी के कई नेताओं ने अखिलेश श्रीवास्तव को इस नई और राजनीतिक पारी की शुरुआत के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी है।
Read also- सिलाई-कढ़ाई का प्रशिक्षण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाता है : डा. नम्रता आनंद
पार्टी की इस घोषणा के बाद अखिलेश श्रीवास्तव ने कहा कि मैं इस महत्वपूर्ण पद की गरिमा बनाये रखने एवं अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा और समर्पित भाव से करने की कोशिश करूंगा। मैं जयहिंद नेशनल पार्टी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. आशीष श्रीवास्तव का इस मूल्यवान उपहार (नई जिम्मेदारी) देने एवं मेरे ऊपर विश्वास करने के लिए हृदय से आभार और धन्यवाद प्रेषित करता हूँ। साथ ही आशा करता हूँ कि जयहिंद नेशनल पार्टी के सभी पदाधिकारी का भी सहयोग मिलता रहेगा। मैं जयहिंद नेशनल पार्टी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूँ।
watch it also — https://www.youtube.com/watch?v=A4R0wNozbUI
खास बात है कि अखिलेश श्रीवास्तव कायस्थों की अंतरराष्ट्रीय संस्था ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेन्स के अंतर्राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष और एक प्रसिद्द समाजसेवी हैं। देश और विदेश के कायस्थों के साथ उनका गहरा जुड़ाव है।




