flights
देश-विदेश

24 – 30 अप्रैल के बीच यूके से भारत आने-जाने वाली सभी flights रद्द

जितेन्द्र कुमार सिन्हा, पटना। कोरोना वायरस की दूसरी लहर ज्यादा खतरनाक प्रतीत हो रहा है। सूत्रों के अनुसार, flights companies अपने शिड्यूल में बदलाव करने लगी है। इसी क्रम में एयर इंडिया ने 24 से 30 अप्रैल के बीच यूके जाने वाली और यूके से भारत आने वाली सभी flights रद्द कर दी गई हैं।
Read Also: हर मेडिकल स्टोर पर उपलब्ध होगी Corona Vaccine,ये होगी कीमत

सूत्रों ने बताया कि यूके में कोरोना संक्रमण के कारण लगे प्रतिबंधों को ध्यान में रखते हुए 24 से 30 अप्रैल के बीच यूके जाने वाली और यूके से भारत आने वाली सभी उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। इस दौरान यात्रा करने वाले यात्रियों को उड़ान की रिशिड्यूलिंग या रिफंड की जानकारी जल्द ही दी जायेगी।

कोरोना महामारी पूरी दुनिया सहित भारत में भी कोहराम मचाए हुए है। प्रतिदिन आने वाले कोरोना मरीजों के नए केसों के आंकड़े नया रिकॉर्ड बना रहा है। देश में पहली बार न सिर्फ तीन लाख के करीब केस आए हैं, बल्कि सबसे अधिक 2000 मौतें भी हुई हैं।

वर्ल्डोमीटर के मुताबिक, मंगलवार रात 12 बजे तक 24 घंटों में देश में 2020 कोरोना मरीजों की मौत हो गई थी। पहली बार देश में एक दिन में दो हजार से अधिक लोगों की कोरोना से मौत हुई है।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.