अखिल भारतीय कायस्थ कल्याणकारी महासभा (भारत) के राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्दोष कुमार वर्मा ने अपने पूरे संगठन एवं पदाधिकारियों के साथ ग्लोबल कायस्थ
देश-विदेश

अखिल भारतीय कायस्थ कल्याणकारी महासभा (भारत) ने जीकेसी सम्मेलन का किया समर्थन

नयी दिल्ली,संवाददाता। अखिल भारतीय कायस्थ कल्याणकारी महासभा (भारत) के राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्दोष कुमार वर्मा ने अपने पूरे संगठन एवं पदाधिकारियों के साथ ग्लोबल कायस्थ कांफ्रेंस के संस्थापक एवं ग्लोबल अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद के प्रति पूर्ण आस्था एवं विश्वास के साथ नयी दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में 19 दिसंबर को होने वाले महाअभियान “उम्मीदो का कारवां” विश्व कायस्थ महासम्मेलन का समर्थन किया है।

Read also- छठी मइया की पूजा करने से सभी मनोकामना होती है पूरी : डा. नम्रता आनंद

  अखिल भारतीय कायस्थ कल्याणकारी महासभा (भारत) के निर्दोष कुमार वर्मा ने कहा कि मैं कायस्थ समाज में बने सभी छोटे-छोटे संगठनों का भी आवाहन करता हूँ कि हम सब एक बृहद परिवार का हिस्सा बनकर राजीव रंजन प्रसाद का समर्थन करें, क्योंकि जिस प्रकार राजीव रंजन प्रसाद निःस्वार्थ भाव से सभी प्रदेशों का भ्रमण करके कायस्थों के मनोबल को बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं वह अदभुत एवं अकल्पनीय है। ईश्वर राजीव रंजन प्रसाद के इस अभियान को सफल बनायें। इसके लिए हम सब संकल्प लें कि साथ हैं और साथ रहेंगे।

उन्होंने कहा कि 19 दिस्मबर को दिल्ली में प्रस्तावित कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए हर कायस्थों को पहल करनी चाहिए। वहां ज्यादा से ज्यादा कायस्थों की उपस्थिति दिखनी चाहिए। इस कार्यक्रम के सफल होने का मतलब कायस्थों का सफल होना है।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.