अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के प्रदेश कार्यालय में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे स्वर्गीय रवि नंदन सहाय की 83 वीं जयंती...,
देश-विदेश

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ने वृक्षारोपण कर मनाई रविनंदन सहाय की जयंती

पटना, संवाददाता। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के प्रदेश कार्यालय में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे स्वर्गीय रवि नंदन सहाय की 83 वीं जयंती पर समारोह आयोजित कर उनके चित्र पर श्रद्धांजिल अर्पित की गई। महासभा के सदस्यों ने बाद में मैरिन ड्राइव पर जाकर सड़क के किनारे उनकी याद में वृक्षारोपण किया और पीपल, बरगद, सीसम, गुलमोहर, नीम आदि के दो दर्जन से अधिक पौधे लगाए।

इस मौके पर कायस्थ महा सभा के प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार ने कहा कि समाज को मजबूत करने और एकजुट करने का काम रविनंदन सहाय ने किया था। सांगठनिक मजबूती के लिए वे सदैव लगे रहे। वहीं राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं बिहार प्रभारी मनहर कृष्ण अतुल ने कहा, स्व रविनंदन सहाय पर्यावरण संरक्षण के प्रति सदैव सजग रहते थे इसलिए उनकी जयंती पर वृक्षारोपण किया गया। कार्यकारी अध्यक्ष अनिल कुमार सिन्हा ने कहा कि स्व रविनंदन सहाय के लिए व्यक्ति नहीं बल्कि समाज, संगठन महत्व रखता था।

इसे भी पढ़ें- पुनाईचक में कायस्थ चौपाल , कई लोगों ने ली जीकेसी की सदस्यता

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के पटना जिलाध्यक्ष अजीत कुमार ने कहा कि स्वर्गीय रवि नंदन सहाय समाज कल्याण के लिए हमेशा समर्पित रहे और पर्यावरण के प्रति भी बहुत जागरूक रहते थे ।

इसे भी पढ़ें- पटना में 7अगस्त को चलेगा सेवामो का सफाई अभियान

महासभा के राष्ट्रीय संगठन मंत्री चंदन सिन्हा ने बिहार प्रदेश के पदाधिकारियों को इस कार्यक्रम के लिए बधाई संदेश भी भेजा है और आशा व्यक्त की हैं कि भविष्य में भी संगठन ऐसे सामाजिक कार्यक्रम करते रहेंगे । इस कार्यक्रम में महासभा के महिला मोर्चा की अध्यक्ष सुषमा सिन्हा, युवा मोर्चा के अभिषेक आनंद गोलू, प्रचार प्रसार के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील कुमार सिन्हा,अमरेश प्रसाद, रवि अम्बष्ठा, अरविंद सिन्हा आदि प्रमुख थे।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *