ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस ने पंडित बिरजू महाराज के निधन पर जताया शोक।पटना, संवाददाता। ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस (जीकेसी) ने कत्थक नृत्य गुरू...
देश-विदेश

पंडित बिरजू महाराज के निधन से एक युग का अंत हो गया : राजीव रंजन प्रसाद

ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस ने पंडित बिरजू महाराज के निधन पर जताया शोक।पटना, संवाददाता। ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस (जीकेसी) ने कत्थक नृत्य गुरू पंडित बिरजू महाराज के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। आपको बताते चलें कि पद्मविभूषण से सम्मानित कत्थक नृत्य गुरू बिरजू महाराज का दिल का दौरा पड़ने से कल निधन हो गया।

   जीकेसी के ग्लोबल अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद ने कत्थक नृत्य के सरताज़ पंडित बिरजू महाराज के आकस्मिक निधन पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि ईश्वर से प्रार्थना है कि मृत आत्मा को शांति प्रदान करें एवं शोकाकुल परिवार को संबल प्रदान करें। उन्होंने कहा, पंडित बिरजू महाराज के निधन से एक युग के अंत हो गया।

 मौके पर जीकेसी की प्रबंध न्यासी रागिनी रंजन ने अपने शोक संदेश में कहा कि महान कत्थक सम्राट बिरजू महाराज के निधन से गहरा दुख हुआ। उन्होंने भारतीय कला और संस्कृति को विश्व पटल पर विशिष्ट पहचान दिलायी। भारतीय शास्त्रीय नृत्य के क्षेत्र में उनका योगदान अद्वितीय है। पंडित बिरजू महाराज का निधन देश के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उनके परिवार और करीबियों के प्रति मेरी संवेदना है।

Read also किडनी रोग के प्रारंभिक लक्षण बता रहे हैं किडनी ट्रांसप्लांट सर्जन डाक्टर कुमार राजेश रंजन

 जीकेसी बिहार प्रदेश की अध्यक्ष डा. नम्रता आनंद ने भी कथक गुरू बिरजू महराज को भावभिनी श्रधांजलि देते हुए कहा कि न सिर्फ कथक के क्षेत्र में बल्कि संपूर्ण भारतीय कला जगत का एक सितारा हमेशा के लिए अस्त हो गया। इसकी भरपाई कभी संभव नहीं है।उनको हम सब का शत शत नमन।   

Get Corona update here

  इस बीच जीकेसी कला-संस्कृति प्रकोष्ठ के ग्लोबल अध्यक्ष अंजन श्रीवास्तव, जीकेसी कला-संस्कृ़ति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेम कुमार, समेत जीकेसी के कई पदाधिकारियों ने कत्थक को विश्व स्तर पर लोकप्रिय बनाने वाले बिरजू महाराज के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुये उन्हें श्रद्धांजलि दी है।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.