Anantnag attack
देश-विदेश

राजा ऋषिदेव और योगेन्द्र ऋषिदेव की हत्या पर मुख्यमंत्री मर्माहत

Anantnag attack : मुख्यमंत्री ने राजा ऋषिदेव और योगेन्द्र ऋषिदेव के परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से 02-02 लाख रूपये देने की घोषणा की। घटना की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री ने जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल से दूरभाष पर वार्ता कर अपनी गंभीर चिन्ता व्यक्त की।

Read Also: गुरुओं की पुण्य भूमि पंजाब को धर्मांतरण के अभिशाप से मुक्ति दो : विहिप

नीतीश कुमार जम्मू कश्मीर के अनंतनाग के वानपोह में हुये आतंकी हमले (Anantnag attack) में बिहार के रहनेवाले राजा ऋषिदेव और योगेन्द्र ऋषिदेव की हत्या एवं चुनचुन ऋषिदेव के घायल होने की इस आतंकी घटना पर मर्माहत हैं। उन्होंने इस घटना को काफी दुखद बताया है। उक्त घटना की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री ने जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल श्री मनोज सिन्हा से दूरभाष पर वार्ता कर बिहार निवासियों की हो रही हत्या पर गंभीर चिन्ता व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने इस आतंकी हमले में मृत राजा ऋषिदेव और योगेन्द्र ऋषिदेव के निकटतम आश्रित को मुख्यमंत्री राहत कोष से 02-02 लाख रूपये देने की घोषणा की है। साथ ही श्रम संसाधन विभाग एवं समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं से नियमानुसार अन्य लाभ दिलाने का अधिकारियों को निर्देशित किया है। मुख्यमंत्री ने इस आतंकी हमले में घायल चुनचुन ऋषिदेव के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.