कायस्थों का महायज्ञ – विश्व कायस्थ महाकुंभ लगभग 8 महीने से जिसकी तैयारी जोर-शोर से चल रही थी वह नई दिल्ली के तालकटोरा स्टैडियम में 19 दिसम...
देश-विदेश

…और संपन्न हुआ कायस्थों का महायज्ञ – विश्व कायस्थ महाकुंभ

नईदिल्ली,मुकेश महान। कायस्थों का महायज्ञ – विश्व कायस्थ महाकुंभ लगभग 8 महीने से जिसकी तैयारी जोर-शोर से चल रही थी वह नई दिल्ली के तालकटोरा स्टैडियम में 19 दिसम्बर 2021 को संपन्न हो गया। अपने आपको एक संस्कृति होने का दावा कर रही कायस्थ जाति इस कार्यक्रम को सफल मान रहे हैं। इसका कारण भी है। देश भर से, और दुबई जैसे दूसरे देशों से हजारों की संख्या में कायस्थों का जमावरा जो यहां लगा था।

 इतना ही नहीं, ग्लोवल कायस्थ कांफ्रेंस ( जीकेसी ) के इस मंच को सुशोभित कर रहे थे बिहारीबाबू शत्रुघ्न सिन्हा, वर्सेटाइल एक्टर शेखर सुमन, कभी दूरदर्शन के स्टार रहे अंजन श्रीवास्तव, भाजपा के वरिष्ठ नेता रविशंकर, कांग्रेस नेता संजय निरुपम, विश्व हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और धार्मिक कायस्थ गुरु चक्रपाणी जी णहराज, शेखर सुमन के सुपुत्र अध्यन सुमन और मुख्य अतिथि के तौर पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल और आप पार्टी के अध्यक्ष संजय सिंह। इन सबकी मेजवानी कर रहे थे जीकेसी के ग्लोवल अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद और प्रबंध न्यासी रागिनी रंजन।

 इसके अतिरिक्त इस सभा को सुशोभित कर रहे थे कायस्थ इनसाइक्लोपिडिया के लेखक और रिटायर्ड आईपीएस उदय सहाय, भारतीय सेना से अवकाश प्राप्त मेजर जेनरल अनुज माथुर,पद्मा सम्मान से सम्मानित नलिनी-कमलिनी,राजकीय-राष्ट्रीय और अंतरऱाष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित और पर्यावरण लेडी ऑफ बिहार के रूप में चर्चित डा. नम्रता आनंद, स्थापित गजल गायिका मृणालिनी औखौरी, गायकी के क्षेत्र में अपनी पहचान बना रही प्रिया मल्लिक, निशा परासर, हैप्पी श्रीवास्तव, निहारिका, क्रिकेट के राष्ट्रीय खिलाड़ी गौतम सहित सैकड़ों अन्य कायस्थ प्रतिभा।

 विश्व कायस्थ महाकुंभ में कायस्थ दिग्गजों की उपस्थिति और खचाखच भरा तालकटोरा स्टैडियम यह बताता है कि कायस्थ भी अब इकट्ठा होना सीख गए हैं। अब अपनी राजनितिक उपेक्षा के विरोध में तबतक हुंकार भरते रहेेगे, जबतक वो अपना राजनीतिक हक सभी राजनीतिक पार्टियों से ले नहीं लेते।

Read also- कायस्थों के सशक्तिकरण के लिए गठित हुआ है जीकेसीः राजीव रंजन प्रसाद

इस आयोजन ने जीकेसी के उस नारे को भी स्थापित किया जिसमें कहा जाता है कि – हम किसी के साथ नहीं, हम किसी के खिलाफ नहीं। जहां, जो हमारे साथ हैं, हम उसके साथ हैं। यह नारा तब और स्थापित होता दिखा जब मंच से आम आदमी पार्टी के दिल्ली मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल और अध्यक्ष संजय सिंह ने कायस्थों को लेकर सकारात्मक बातें मंच से कही। बहुत संभव है कि दिल्ली की राजनीति में आप की उचित भागीदारी दी जाएगी और कायस्थों का उचित सहयोग दिल्ली में आप पार्टी को मिले।  

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.