जीकेसी भजन संध्या का आयोजन। शारदीय ‘नवरात्र’ के अवसर पर जीकेसी (ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस) कला-संस्कृति प्रकोष्ठ की ओर से ऑनलाइन एक भजन सं ...
देश-विदेश

नवरात्र के अवसर पर आयोजित जीकेसी भजन संध्या में जुटे देश के नामचीन कलाकार

ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस (जीकेसी) कला-संस्कृति प्रकोष्ठ की ओर से प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेम कुमार के संयोजन में आयोजित हुआ भजन संध्या। मां दुर्गा की सतुति से भक्तिमय हुई शाम।

मुंबई/ नयी दिल्ली/ पटना, संवाददाता। जीकेसी भजन संध्या का आयोजन। शारदीय ‘नवरात्र’ के अवसर पर जीकेसी (ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस) कला-संस्कृति प्रकोष्ठ की ओर से ऑनलाइन एक भजन संध्या का आयोजन किया गया। इस मौके पर देश भर से नामचीन कलाकारों ने ऑनलाइन अपनी बेहतरीन प्रस्तुति देकर शाम को भक्तिमय बना दिया।शक्तिस्वरूपा मां दुर्गा की स्तुति सुनकर लोग मंत्रमुग्ध होते रहे। हालांकि तकनीकि कारणों से कभी कभी आवाज के कमजोर हो जाने से प्रस्तुति प्रभावित भी होती रही।
मौके पर जीकेसी के ग्लोबल अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि शक्ति की अधिष्ठात्री मां दुर्गा की उपासना का त्योहार नवरात्र का पर्व भक्तों में शक्ति और नई ऊर्जा का संचार करता है। इन नौ दिनों में मां दुर्गा के नौ अलग-अलग रूपों की आराधना होती है। मां दुर्गा की उपासना श्रद्धापूर्वक करने से हर तरह की भौतिक और आध्यात्मिक कामनाएं पूरी होती हैं।
जीकेसी की प्रबंध न्यासी रागिनी रंजन ने कहा कि शक्ति स्वरूपा माँ दुर्गा की उपासना का प्रतीक शारदीय ‘नवरात्रि’ का भारतीय संस्कृति में विशेष महत्व है। नवरात्रि के दौरान देवी के सभी रूपों की महिमा, ज्ञान और अनुग्रह को धारण करने वाली सर्वोच्च शक्ति दुर्गा के रूप में पूजी जाती हैं। दुर्गा ब्रह्मांड की माता है।वह चेतना की शक्ति है।मां दुर्गा की आराधना एवं शक्ति की उपासना का यह पर्व आप सभी प्रियजनों के जीवन में सुख, शांति एवं समृद्धि लेकर आएगा, मैं ऐसी कामना करती हूँ। आप सभी को एवं आपके पूरे परिवार को शारदीय नवरात्रि के पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं।


जीकेसी कला-संस्कृति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेम कुमार ने कहा कि यह त्योहार लोगों को आध्यात्मिक रूप से जागृत करने और उन्हें देवी दुर्गा की कृपा प्राप्त करने का अवसर प्रदान करता है।नवरात्रि एक वार्षिक उत्सव है जो सर्वोच्च देवी आदि पराशक्ति के अवतार देवी दुर्गा के सम्मान में मनाया जाता है। दुर्गापूजा हमारी गौरवशाली परंपराओं में से एक है।

वर्चुअल भजन संध्या को प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सोमिका श्रीवास्तव और उत्तर प्रदेश पश्चिम कला-संस्कृति प्रकोष्ठ की अध्यक्ष डा. आनंदिता सिन्हा होस्ट कर रही थीं। इस अवसर बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, झारखंड, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ,नयी दिल्ली, से नामचीन कलाकारों ने प्रस्तुति दी। प्रस्तुति देने वाले कलाकारों में डा. मृणालिनी अखौरी, शालिनी श्रीवास्तव, रक्षा श्रीवास्तव, सुभाषिणी स्वरूप,प्रीति लाल, रश्मि सिन्हा, प्रियंका श्रीवास्तव, विेजेता सिन्हा, डा. आनंदिता सिन्हा, अचला श्रीवास्तव,शताक्षी वर्मा, सुप्रिया वर्मा और आंचल मंदिलवार शामिल थीं। खासबात है कि इस आयोजन का थीम ही महलाओं पर आधारित है।
कार्यक्रम के संचालन में डिजिटल- कम्युनिकेशन सेल के ग्लोबल महासचिव सौरभ श्रीवास्तव और राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन श्रीवास्तव ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। धन्यवाद ज्ञापन कला-संस्कृति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय सह प्रभारी दीप श्रेष्ठ ने दिया। उन्होंने कहा कि नवरात्र के पावन समय मे जीकेसी परिवार के महिला कलाकारों के द्वारा भजन संध्या कार्यक्रम संपन्न हुआ वह माता रानी की कृपा से अद्भूत हुआ।

Read also- विष्णु के चक्र से क्षत-विक्षत होकर जहां गिरे सती के अंग, और स्थापित हुए 51 शक्तिपीठ
इस अवसर पर दुबई से मितेश कर्ण, नेपाल से डा.पूनम कर्ण, मुंबई से पवन सक्सेना, शिवानी गौर, पटना से डा. नम्रता आनंद, डा.सपन सिन्हा, मीनू वर्मा सहित कई गणमान्य लोग शामिल हुये।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *