Biplab Deb
देश-विदेश

अश्विनी चौबे ने मुख्यमंत्री बिप्लब देब से की भेंट

Biplab Deb meets Ashwini Choubey : केंद्रीय पर्यावरण, वन व जलवायु परिवर्तन तथा उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण प्रणाली राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब (Biplab Deb) से मुख्यमंत्री निवास अगरतला में शिष्टाचार मुलाकात की।

दोनों के बीच मंत्रालय से संबंधित केंद्रीय योजनाओं व विविध विषयों पर चर्चा हुई। केंद्रीय मंत्री श्री चौबे ने कहा कि मुख्यमंत्री बिप्लब देव के नेतृत्व में त्रिपुरा बेहतर कर रहा है। केंद्रीय मंत्री के मुख्यमंत्री आवास पहुँचने पर मुख्यमंत्री बिप्लब देब व उनकी पत्नी नीति देब ने पुष्प गुच्छ देकर  स्वागत किया। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री श्री चौबे की पत्नी नीता चौबे भी मौजूद थी।

इसके पहले केंद्रीय मंत्री श्री चौबे ने त्रिपुरा के वन मंत्री एन सी देब वर्मा, उपभोक्ता मामले व खाद्य आपूर्ति मंत्री मनोज कांति, प्रदेश के मुख्य सचिव अशोक कुमार सहित अन्य आला अधिकारियों के साथ बैठक कर केंद्रीय योजनाओं के कार्य प्रगति से अगवत हुए। केंद्रीय राज्यमंत्री श्री चौबे ने वन्यजीवों व वन की रक्षा में प्राण गवांने वाले शहीद परिवार के परिजनों को भी सम्मानित किया। इसके पश्चात वे त्रिपुरा भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा आयोजित नमो भारत मेला का मुख्यमंत्री बिपल्ब के साथ संयुक्त रूप से शुभारंभ किया। देर शाम शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री चौबे ने माँ त्रिपुर सुंदरी का दर्शन व पूजन कर सभी के लिए मंगल कामना की।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.