केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन तथा उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने कहा कि हर बूथ प...
देश-विदेश

विधानसभा चुनाव 2022 : जन संपर्क के बाद बोलेे चौबे– हर बूथ पर कमल खिलेगा

विधानसभा चुनाव 2022 : पटना, संवाददाता। केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन तथा उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने कहा कि हर बूथ पर कमल खिलेगा। विधानसभा चुनाव 2022 के पांच चरणों का चुनाव ने संदेश दे दिया है, भारतीय जनता पार्टी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनने जा रही है। 350 सीटें, भाजपा को जनता जनार्दन के आशीर्वाद से मिलेगी। 

 केंद्रीय राज्यमंत्री श्री चौबे शाहाबाद क्षेत्र के बक्सर, कैमूर, सासाराम आदि जिलों से आए पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ वाराणसी में चुनावी फीडबैक ले रहे थे। केंद्रीय राज्यमंत्री श्री चौबे बलिया, मऊ, आजमगढ़, गाजीपुर, देवरिया, गोरखपुर, सिद्धार्थनगर आदि जिलों के दर्जनों विधानसभा क्षेत्रों के भ्रमण के उपरांत वाराणसी में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर स्थिति से अवगत हुए।

pregnency period या गर्भावस्था में जरूरी होता है देखभाल : डा. सिमी कुमारी

 मंगलवार को देर शाम तक उन्होंने साधु-संतों के साथ बैठक की। उनका आशीर्वाद लिया। केंद्रीय राज्यमंत्री श्री चौबे 5 मार्च तक वाराणसी के आसपास के विधानसभा क्षेत्रों में जनसंपर्क करेंगे। 

Get Corona update here

 बैठक में बिहार के एमएलसी निवेदिता सिंह, भाजपा बिहार प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कृष्ण जायसवाल, जिला मंत्री रोहतास संतोष शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी रोहतास उपेंद्र ओझा, हीरामन पासवान बक्सर, मनीष कुमार पांडेय, अनीश कुमार सिंह, अभिषेक सिंह, अनिल चौबे  आदि उपस्थित थे।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.