Tokyo Olympics
देश-विदेश

अश्विनी कुमार चौबे ने Tokyo Olympics में भाग ले रहे भारतीय खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी

केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य व सार्वजनिक वितरण, वन पर्यावरण व जलवायु परिवर्तन राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने आज से शुरू हो रहे Tokyo Olympics (टोक्यो ओलंपिक) में भाग ले रहे भारतीय खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी है।

Read Also: दैनिक भास्कर मिडिया समूह पर की गई छापेमारी, सरकार का तानाशाही कदम : चित्तरंजन गगन

उन्होंने कहा कि Tokyo Olympics में भारतीय खिलाड़ी पूरे मनोयोग से खेलेंगे और ढेर सारा पदक हासिल करेंगे। देशवासी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं प्रेषित कर रहे हैं। पूरे देश की शुभकामनाएं खिलाड़ियों के साथ है।

आपको बता दें खेलों का महाकुंभ कहे जाने वाले ओलंपिक का शुभारंभ आज से होने जा रहा है। कोरोना महामारी की वजह से एक साल तक स्थगित रहने के बाद अब इसका आयोजन होने जा रहा है। इसके लिए दुनियाभर के 11 हजार से अधिक खिलाड़ी जापान की राजधानी टोक्यो पहुंच चुके हैं। शुक्रवार को इस बड़े विश्वस्तरीय टूर्नामेंट के उद्घाटन समारोह को एक सीमित और कई तरह की पाबंदियों के बीच आयोजित किया जाएगा।

समारोह का सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा, अंग्रेजी और हिंदी दोनों ही भाषाओें में फैंस लाइव एक्शन का मजा ले सकते हैं। इसके अलावा फैंस डीडी स्पोर्ट्स पर भी इसे देख पाएंगे। डिजिटल माध्यम में लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव एप पर देखने को मिलेगी। साथ ही साथ लाइव ब्लॉग और अन्य अपडेट के लिए अमर उजाला डॉट कॉम पर लॉगिन करें

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.