बिहार की समाजसेवी और पर्यावरण लेडी ऑफ बिहार डा. डॉ नम्रता आनंद को सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिये ऑरेंज सिटी आईकॉन अवार्ड स...
देश-विदेश

बिहार की डा. नम्रता आनंद को नागपुर में मिला ऑरेंज सिटी आईकॉन अवार्ड

पटना, संवाददाता। बिहार की समाजसेवी और पर्यावरण लेडी ऑफ बिहार डा. डॉ नम्रता आनंद को सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिये ऑरेंज सिटी आईकॉन अवार्ड से सम्मानित किया गया। राजकीय-राष्ट्रीय सम्मान से अंलकृत दीदीजी फाउंडेशन की संस्थापक डॉ नम्रता आनंद को नागपुर की संस्था महिमा बहउद्देशीय सामाजिक संस्था, द्वारा वसंतराव नाइक सभागृह, नागपुर में ऑरेंज सिटी आईकॉन अवार्ड से सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर अलग-अलग क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले देश भर के चुनिंदा लोगों को सम्मानित किया गया। डा. नम्रता आनंद को यह सम्मान गौ सेवा आयोग महाराष्ट्र के अध्यक्ष शेखर मुन्द्रा ने दिया। उन्हें मोमेंटो, सम्मानपत्र और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। डॉ नम्रता आनंद ने इस सम्मान के लिये महिमा बहउद्देशीय सामाजिक संस्था की संसथापक अध्यक्ष शीतल अमित पाटिल का शुक्रिया अदा किया है।

इसे भी पढ़ें-लिट्रा पब्लिक स्कूल में आयोजित डांडिया नाइट में झूमती रहीं महिलाएं
मौके पर डॉ नम्रता आनंद ने कहा, जीवन में समाजसेवा से बड़ा कोई कार्य नहीं है। समाज के प्रत्येक नागरिक को अपने सामाजिक एवं पारिवारिक दायित्वों के साथ-साथ समाजसेवा के लिए भी समय अवश्य निकालना चाहिए। जीवन में संस्कारों का बड़ा महत्व है। ऐसा ही एक संस्कार है समाजसेवा का भाव। निस्वार्थ भाव से यथासंभव जरूरतमंद की मदद और समाजसेवा करना हमारे संस्कारों की पहचान कराता है।

इसे भी पढ़ें-अभिनेत्री रीना रानी के माता गीत हुआ रिलीज, लोगों को आ रहा पसंद

उल्लेखनीय है कि डॉ नम्रता आनंद को केन्द्रीय चयन समिति ने वर्ष 2004 में राष्ट्रीय विकास और सामाजिक सेवा में किये गये उत्कृष्ठ कार्य के लिये राष्ट्रीय यूथ अवार्ड सम्मान से सम्मानित किया। वर्ष 2019 में उन्हें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार की सर्वश्रेष्ठ 20 शिक्षकों में सम्मानित किया। वर्ष 2020 में नम्रता आनंद ने कुरथौल के फुलझड़ी गार्डेन में संस्कारशाला की स्थापना की। संस्कारशाला के माध्यम से गरीब और स्लम एरिया के बच्चों का नि.शुल्क शिक्षा, संगीत, सिलाई-बुनाई और डांस का प्रशिक्षण दिया जाता है।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *