बिहार का विश्व रिकॉर्ड -केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन तथा उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण राज्यमंत्री अश्विनी कुमारचौ...
देश-विदेश

बिहार का विश्व रिकॉर्ड -विजयोत्सव में 78 हजार से अधिक तिरंगा लहराया एक साथ : अश्विनी चौबे

बिहार का विश्व रिकॉर्ड – बक्सर/आरा/पटना, संवाददाता केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन तथा उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने कहा कि जो बिहार ठानता है, उसे पूरा कर दिखाता है। शनिवार को बिहार की जनता ने इतिहास रच दिया। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की उपस्थिति में एक साथ 78 हजार से अधिक लोगों ने तिरंगा फहराने का विश्व रिकॉर्ड कायम किया।

Read also-वीर कुँवर सिंह विजयोत्सव पर उन्हें मुख्यमंत्री ने दी भाव भीनी श्रद्धांजलि

केंद्रीय राज्यमंत्री श्री चौबे ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर आयोजित “बाबू वीर कुंवर सिंह विजयोत्सव” ऐतिहासिक रहा। 5 किलोमीटर तक लोगों की लंबी कतार लगी हुई थी। उन्होंने बड़ी संख्या में कार्यक्रम में लोगों के पहुँचने पर आभार व्यक्त किया। उन्होंने केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह द्वारा वीर कुंवर सिंह का स्मारक बनाने की घोषणा पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इससे उनके बारे में और अधिक देशवासी जान सकेंगे और वे भारत के स्वतंत्रता संग्राम के ऐसे महानायक है, जो सदियों तक देशवासियों को देश भक्ति के प्रति उनका कृतित्व व्यक्तित्व प्रेरित करता रहेगा।

Get Corona update here

केंद्रीय मंत्री श्री शाह ने नवग्रह वाटिका का भी वीर कुंवर सिंह स्मृति संग्रहालय परिसर में उद्घाटन किया।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.