क्षत्रीय महासभा राजपूत समाज (अखंड भारत) का 10वां स्थापना दिवस समारोह पटना के रोटरी क्लब में मनाय गया। यह आयोजन संगठन की पटना जिला इकाई द्व...
देश-विदेश

मनाया गया क्षत्रीय महासभा राजपूत समाज (अखंड भारत) का 10वां स्थापना दिवस

पटना, संवाददाता। क्षत्रीय महासभा राजपूत समाज (अखंड भारत) का 10वां स्थापना दिवस समारोह पटना के रोटरी क्लब में मनाय गया। यह आयोजन संगठन की पटना जिला इकाई द्वारा आयोजित किया गया था। पटना में इस आयोजन का मकसद बिहार और बंगाल में संगठन को मजबूती देना था।

  दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया, साथ ही महराणा प्रताप की तस्वीर पर माल्यर्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि देकर उनकी जयंती मनाई गई। इस मौके पर देश भर से संगठन के अधिकारी और पदाधिकारी पटना पहुंचे थे।

  अपने संबोधन में राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर जगदीश सिंह राघव ने कहा कि देश की आजादी में हमारे पूर्वजों ने आहुतियां दी है। वो मुगलों से लडे, अंग्रेजों से लड़े,और आज भी हम कहीं न कहीं देश के लिए लड़ रहे हैं। आजादी के बाद हमारे पूर्वजों ने सैकड़ों नहीं, हजारों नहीं, लाखों एकड़ जमीने सरकार को स्वेच्छा से दान कर दिया। किला और महलों तक सरकार को दे दिया ताकि नई सरकार और व्यवस्था मजबूती से काम कर सके। बदले में हमें क्या मिला? सिलिंग एक्ट और आरक्षण जैसे प्रावधानों की मार, सरकार की लगातार उपेक्षा।

 दरअसल यह सब एक साजिश के तहत किया गया है। दो सौ साल पहले जब आर्थिक सर्वेक्षण किए गए थे तो हमारे पूर्वजों के पास सैंकड़ो-हजारों एकड़ जमीनें हुआ करती थी। लेकिन उसी आधार पर जब आरक्षण लागू किया गया तो हमारे पास या तो जमीने खत्म हो चुकी थी या फिर कुछ कट्ठे या बीघे जमीनें शेष रह गई थी। इन बातों पर आज तक किसी सरकार ने ध्यान देना उचित नहीं समझा। मतलब साफ है कि यह सोची समझी साजिश थी।

 उन्होंने अपने संगठन की उपलब्धियों पर भी विस्तार से चर्चा की और कहा कि हमें फिर से उठना है, संघर्ष करना है। उन्होंने कहा कि क्षत्रीय कभी नहीं हारा दुश्मन के तलवारों से, वह हारा है तो गद्दारों से। उन्होंने महाराणा प्रताप,वीर कुंवर सिंह जैसे राजपूत वीरों की वीरगाथा की भी विस्तार से चर्चा की।

 मौके पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह मीडिया प्रभारी क्षत्राणी अर्चना अर्चना सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि किसी भी संघर्ष के लिए हमें खुद को तैयार करना होगा, संगठन को मजबूत करना होगा। लेकिन संघर्ष के साथ सेवा भी जरूरी है। इसके लिए हमें एकजुट होकर सेवा भाव से काम करने की जरूरत है। हमें समाज की महिलाओं के सशक्तीकरण में जुटना है। समाज के कमजोर परिवारों के लिए चिकित्सा सुविधा उलब्ध करानी होगी, उनकी कन्याओं की शादी में सहयोग करने की जरूरत है।

चिकित्सा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय संरक्षक सतविजय सिंह ने अपने संबोधन में सबको भरोसा दिलाया कि चिकित्सा के क्षेत्र में समाज को जब भी जरूरत होगी मैं तन-मन-धन से उनके साथ खड़ा रहूंगा। उन्होंने मंच से ही समाज के एक जरूरतमंद किडनी रोगी को जीवन भर के लिए मुफ्त दवा उपलबध कराने की धोषणा भी की।

 इसके अतिरिक्त राष्ट्रीय कार्यालय सचिव कुमार यशवंत, बिहार प्रदेश अध्यक्ष रत्नेश कुमार चौहान,पश्चिम बंगाल के कार्यकारी अध्यक्ष मनोज सिंह, मध्यप्रदेश महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश उपाध्यक्ष  माधुरी राघव ने भी मंच को संबोधित किया।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.