कामन्वेल्थ वोकेशनल यूनिवर्सिटी, टोंगा (औस्ट्रेलिया महादेश) द्वारा जदयू के राष्ट्रीय सचिव राजीव रंजन प्रसाद को डॉक्टरेट की उपाधि दी गई। यह...
देश-विदेश

राजीव रंजन को कामन्वेल्थ वोकेशनल यूनिवर्सिटी ने दी डॉक्टरेट की उपाधि

दिल्ली, संवाददाता। कामन्वेल्थ वोकेशनल यूनिवर्सिटी, टोंगा (औस्ट्रेलिया महादेश) द्वारा जदयू के राष्ट्रीय सचिव राजीव रंजन प्रसाद को डॉक्टरेट की उपाधि दी गई। यह पीएचडी की उपाधि राजीव रंजन को दिल्ली में आयोजित एक विशेष दीक्षांत समारोह में उनके शोध ओज़ोन सतह विखंडन एवं इसकी सुरक्षा विषय पर आधारित शोध के लिए प्रदान की गयी है।

 खास बात ये है कि राजीव रंजन देश के जाने माने नेता हैं। जदयू के प्रवक्ता के रूप में उनकी विशेष पहचान और प्रतिष्ठा देश भर में है। फिलहाल वो जदयू के राष्ट्रीय सचिव हैं।

   Read also- महाशिवरात्रि 2023 : जानें कब है मुहूर्त और क्या है पूजा विधि

जदयू सचिव राजीव रंजन स्वभाव से अध्यनशील रहे हैं। जदयू की ओर से बतौर प्रवक्ता उनके बोलने की शैली और उनका आत्मविश्वास यह दर्शाता है कि उन्होंने संबंधित मुद्दों पर कितना अध्य्यन और शोध कर रखा है।

watch it also —  https://www.youtube.com/watch?v=A4R0wNozbUI

 राजनीति में व्यस्त रहते हुए भी राजीव रंजन ने देश की दो सौ से अधिक महान विभूतियों पर शोध कर रखा है। जो अलग अलग जगहों पर प्रकाशित भी होते रहे हैं। राजीव रंजन सामाजिक संगठन कदम के भी ऱाष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं। इसके साथ ही अंतरराष्ट्रीय संस्था ग्लोबल कायस्थ कांफ्रेंस ( जीकेसी )के ग्लोबल अध्यक्ष हैं।    

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.