Chirag Paswan
देश-विदेश

कोरोना से संक्रमित Chirag Paswan ने खुद को किया आइसोलेट

नई दिल्ली,संवाददाता।लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष Chirag Paswan कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। घर पर ही आइसोलेट होकर अपना इलाज करवा रहे है।

Chirag Paswan ने खुद ही ट्विटर के माध्यम से बताया था कि उनकी तबियत ख़राब है और कोरोना के लक्षण दिख रहे हैं।उन्होंने ट्वीट किया था “कोरोना के लक्षण जैसे बुखार और सिर में दर्द होने के कारण मैंने आरटीपीसीआर टेस्ट करवाया है.”। आरटी-पीसीआर रिपोर्ट पॉजिटिव आते ही उन्होने खुद को आइसोलेट कर लिया।

Read Also : क़ुछ परिवर्तनों के साथ Lockdown 25 मई तक बढ़ाया गया

डॉक्टरों की राय से Chirag Paswan के इलाज की सारी व्यवस्था घर पर ही कर दी गयी है। लोजपा सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार चिराग पासवान का घर पर ही बेहतर इलाज चल रहा है। स्वास्थय पहले से थोड़ी बिगड़ गयी है पर डॉक्टर्स लगातार चिराग के स्वास्थ्य पर ध्यान दे रहे है।

Get latest updates on Corona

लोजपा के सभी कार्यकर्ता और छोटे बड़े सभी नेता चिराग पासवान के जल्दी स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना कर रहे है। उनके पॉजिटिव होने से चिराग का पूरा परिवार और पार्टी के सभी लोग अत्यंत दुखी और चिंतित है।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.