सामयिक परिवेश की कर्नाटक इकाई के बाद सामयिक परिवेश तमिलनाडु इकाई ने गूगल मीट पर एक काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस आयोजन में देश भर के
देश-विदेश

सामयिक परिवेश तमिलनाडु का गूगल मीट पर ऑनलाईन काव्य गोष्ठी संपन्न

चेन्नई, सविता राज। सामयिक परिवेश की कर्नाटक इकाई के बाद सामयिक परिवेश तमिलनाडु इकाई ने गूगल मीट पर एक काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस आयोजन में देश भर के कवियों और शायरों ने शिरकत की।

 काव्यगोष्ठी के इस कार्यक्रम में सामयिक परिवेश तमिलनाडु अध्याय की पत्रिका का विमोचन भी किया गया। सभी प्रतिभागियों ने अपनी एक से बढ़ कर एक रचनाओं से गोष्ठी को गरीमा प्रदान की। इस कार्यक्रम में हर तरह की कविताएं, मुक्ता, गजल और शायरी सुनने को मिल। कवि और कवियत्रियों के सुमधुर स्वर से सभी को आह्लादित किया।

 सरस्वती वंदना का गायन डॉ.मीना कुमारी परिहार ने बड़े ही सरस स्वर में किया। संस्था की संस्थापिका ममता मेहरोत्रा बिहार ने अपने उद्बोधन से पटल को प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि जय प्रकाश अग्रवाल ने प्रभावी अंदाज में उद्बोधन किया। उन्होंने सामयिक परिवेश पर लिखी अपनी रचना भी प्रस्तुत की। मुजफ्फरपुर, बिहार की सविता राज अपने खास अंदाज में संचालन किया।

Read also- लोकसभा चुनाव-2024 और ज्योतिषीय विश्लेषण,जानें किसे क्या मिल सकता है

  काव्यपाठ करने वाले रचनाकारों में भगवती बिहानी,जय प्रकाश अग्रवाल काठमांडू, किशन लाल कहार,बून्दी राजस्थान, राजकांता राज, अंजू भारती, ईश्वर चंद्र जायसवाल, डॉ.बांका बहादुर अरोड़ा, (पंजाब), नीलम अग्रवाल, डॉ.सुमन मेहरोत्रा, मुजफ्फरपुर, बिहार, अनंत राम चौबे अनंत,  डॉ. राम शरण सेठ, उत्तर प्रदेश, शिशिर देसाई सनावद , डॉ.मीना कुमारी परिहार, अन्नपूर्णा मालविया सुभाषिनी रहे। कार्यक्रम के अंत में संचालन कर रही सविता राज मुजफ्फरपुर बिहार ने अपनी रचना प्रस्तुत की। कार्यक्रम का विराम डॉ.सुमन मेहरोत्रा के आभार ज्ञापन से हुआ।