दीपा भट्ट
देश-विदेश

दीपा भट्ट बनाई गई जनता पार्टी की महिला सेल जनता महिला मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष


पटना,संवाददाता। उत्तराखंड की दीपा भट्ट को जनता पार्टी ने अपने महिला सेल जनता महिला मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया है। इस आशय की जानकारी जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयप्रकाश बंधु ने फोन पर दी। साथ ही उनके द्वारा इस आशय की जानकारी पार्टी के व्हाटसैप ग्रूप पर भी दी गई है।

Read Also: लंबी लड़ाई के बाद बचा जनता पार्टी का अस्तित्व और सिम्बल
फ़िलहाल दीपा भट्ट लखनऊ में रहती हैं और सामाजिक और राजनीतिक कार्यों में व्यस्त हैं । इससे से पहले उत्तराखंड विधानसभा-56 से वो चुनाव भी लड़। चुकी हैं। पूर्व में महिला आयोग की सदस्य भी रही हैं ।
जनता पार्टी की जनता महिला मोर्चा से जुड़ने के पहले वो भाजपा से भी जुड़ी रही थी और वहाँ कई पदों पर रह कर उन्होंने राजनीतिक अनुभव प्राप्त किया है। फ़िलहाल वो दीप भूवन उद्यान समाज कल्याण समिति की अध्यक्ष भी हैं ।

(31) Hartalika Teej 2021: हरितालिका तीज के दिन महिलाएं भूलकर भी न करें ये काम ! Hartalika Teej Ke Niyam – YouTube
पार्टी में जनता महिला मोर्चा की नई अध्यक्ष मिलने से ख़ुशी और उत्साह का माहौल है । कार्यकर्ताओं ने दीपा भट्ट का पार्टी में स्वागत किया है और उम्मीद जताई है कि पार्टी को इससे मज़बूती मिलेगी।