विभिन्न क्षेत्रों की विभूतियों का किया गया सम्मानित। दीदी जी फाउंडेशन पटना ने अपने सफलतम कार्यक्रम बाल उड़ान एवं राष्ट्रीय सम्मान समारोह 2...
देश-विदेश

दीदी जी फाउंडेशन पटना ने भोपाल में आयोजित किया सम्मान समारोह

विभिन्न क्षेत्रों की विभूतियों का किया गया सम्मान पटना/ भोपाल,संवाददाता। दीदी जी फाउंडेशन पटना ने अपने सफलतम कार्यक्रम बाल उड़ान एवं राष्ट्रीय सम्मान समारोह 2021 के तहत मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक विशेष  कार्यक्रम आयोजित कर वहां समाज, विज्ञान  और शिक्षा के क्षेत्र में कार्य करने वाली विभूतियों को सम्मानित किया। इस कार्यक्रम में न्यू अहिंसा निकेतन शैक्षणिक एवं सामाजिक कल्याण समिति के संस्थापक अध्यक्ष डा.राजीव जैन को उनके द्वारा मध्य प्रदेश में किए जा रहे सामाजिक एवं शैक्षणिक कार्य के लिए सम्मानित किया गया। उनके द्वारा कोरोना समय में की गई गतिविधियों की सराहना भी की गई।

मध्यप्रदेश में विज्ञान संचार में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करने और दूरगामी ग्रामीण क्षेत्रों के स्कूल में विज्ञान को पहुंचाने में सफलता के साथ कार्य करने बाली सर्च एंड रिसर्च डेवलेपमेंट सोसाइटी भोपाल की अध्यक्षा डा.मोनिका जैन को भी सम्मानित किया गया। मध्य प्रदेश के वरिष्ट पत्रकार और सामाजिक उत्थान एवं महिला जागरूकता के लिए अपनी लेखनी का उपयोग करने वाले मध्य प्रदेश डिक्की के अध्यक्ष डा. अनिल सिरवैया का भी सम्मान किया गया। इसी श्रृंखला में भोपाल की युवा कवियत्री और रचनाकार रेनू गोस्वामी को उनकी लेखनी के लिए सम्मानित किया गया।

 कार्यक्रम में पटना से आईं दीदीजी फाउंडेशन की संस्थापिका और पर्यावरण लेडी ऑफ बिहार डा.नम्रता आनंद ने अपने उद्धबोधन में कहा कि मध्यप्रदेश में हर क्षेत्र में बहुत अच्छा काम हो रहा है। इसलिए दीदी जी फाउंडेशन ने मध्य प्रदेश से उन लोगो का चयन किया, जिन्होंने वास्तव में अपने क्षेत्र में विशेष कार्य किया है और अपनी एक नई पहचान बनाई है। मुझे आज इन विभूतियों का सम्मान करने में गर्व महसूस हो रहा है।

अंत में डा.राजीव जैन ने दीदीजी फाऊंडेशन की संस्थापक अध्यक्ष डा. नम्रता आनंद और सभी आए हुए सम्मनीय अतिथियों और नागरिकों का आभार वयक्त किया और धन्यवाद ज्ञापित किया।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.