सामाजिक संगठन दीदीजी फाउंडेशन बनारस इकाई ने जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल का वितरण किया।  दीदीजी फाउंडेशन बनारस की अध्यक्ष सुकेशी शंकर सिन्हा...
देश-विदेश

दीदीजी फाउंडेशन बनारस ने जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल का किया वितरण

बनारस,संवाददाता। सामाजिक संगठन दीदीजी फाउंडेशन बनारस इकाई ने जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल का वितरण किया।  दीदीजी फाउंडेशन बनारस की अध्यक्ष सुकेशी शंकर सिन्हा के नेतृत्व में 100 से अधिक जरूरतमंद लोगों बीच कंबल का वितरण किया गया। इस अवसर पर सुकेशी शंकर सिन्हा ने बताया कि कोई गरीब ठंड से पीड़ित न हो यह हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है। जरूरतमंदों तक मदद पहुंचाया जाना बेहद जरूरी है। हमारी कोशिश रहती है कि लोगों के बीच अधिक से अधिक मदद पहुंचायी जा सके।

  इस कार्यक्रम को सफल बनाने में पल्लवी,रीना, प्रतिमा सिंह, मोना सिंह, अंजना, जूली, मंजू, मोना और जया ने सहयोग दिया। उन्होंने बताया कि उनके सामाजिक काम में उनके पति अंशुमाली शंकर और परिवार के सभी सदस्य सहयोग करते हैं।

इसे भी पढ़ें-हनुमान, शिव और माता दुर्गा की पूजा-आराधना से नववर्ष में दूर होगा ग्रह दोष

  इस बीच दीदीजी फांडेशन की संस्थापक डा. नम्रता आनंद ने सुकेश शंकर सिन्हा की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ठंड के मौसम में गर्म कपड़े की जरूरत सभी को है। समाज के लोगों को जरूतरतमंदों की मदद में आगे आना चाहिए। समाज में रहने वाले सभी व्यक्तियों का यह दायित्व है। उन्होंने बताया कि गरीबों की मदद से बढ़कर कोई पुनीत कार्य नहीं है। ठंड के मौसम में इस प्रकार का पुनीत कार्य अवश्य करना चाहिए। दीदीजी फाउंडेशन की कोशिश रहती है कि लोगों के बीच अधिक से अधिक मदद पहुंचायी जा सके। कोई भी जरूरतमंद बेसहारा ठंड के कारण परेशान हो तो तत्काल उसकी सहायता करें।

 

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.