भाजपा मुख्यालय में मनाया गया पूर्व केन्द्रीय मंत्री डा. सीपी ठाकुर का जन्म दिन। भाजपा मुख्यालय में आज पूर्व केन्द्रीय मंत्री व देश के प्रख...
देश-विदेश

डा. सीपी ठाकुर को मिले भारत रत्नः राजीव रंजन

भाजपा मुख्यालय में मनाया गया पूर्व केन्द्रीय मंत्री डा ठाकुर का जन्म दिन पटना, संवाददाता। भाजपा मुख्यालय में आज पूर्व केन्द्रीय मंत्री व देश के प्रख्यात चिकित्सक पद्मश्री डा. सीपी ठाकुर के जन्म दिन पर उन्हें भारत रत्न दिये जाने की मांग की गई। इस आशय का एक पत्र भारत सरकार के गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. संजय जायसवाल को भी लिखा गया, जिसमें उन्हें भारत रत्न दिये जाने को पहल करने की मांग की गयी।

इससे पूर्व भाजपा प्रदेश मुख्यालय में डा. सीपी ठाकुर का जन्म दिन मनाया गया और कार्यकर्ताओं के बीच लड्डू बांटा गया। साथ ही उनके दीर्घायु, शतायु होने एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गयी।

भाजपा के पूर्व प्रदेश मीडिया प्रभारी राजीव रंजन के नेतृत्व में डा. ठाकुर का जन्म दिन मनाया गया। मौके पर राजीव रंजन ने कहा कि डा. ठाकुर को भारत रत्न दिये जाने की हम मांग करते हैं। 90 वर्ष की उम्र पार करने के बाद भी डा. ठाकुर बिना भेद भाव किए आज भी मरीजों का इलाज करते हैं। उनका लंबा सार्वजनिक, सामाजिक और राजनीतिक जीवन रहा है। कालाजार जैसी गंभीर बीमारी पर शोध कर दुनिया को इससे मुक्ति का मार्ग दिखाया है।  ऐसे में उन्हें भारत रत्न मिलना चाहिए।

Read also- राट्रनिर्माण के लिए मैं कायस्थों का आह्वान करता हूः अरविन्द केजरीवाल

 भारत सरकार के गृहराज्य मंत्री नित्यानंद राय एवं प्रदेश अध्यक्ष डा. संजय जायसवाल को लिखे पत्र में भी डा. ठाकुर की विशेषताओं और विशेषज्ञताओं का उल्लेख करते हुए अनुरोध किया गया है कि इसके लिए पहल की जाए।

 जन्म दिन के इस अवसर पर मुख्य रूप से भाजपा के प्रदेश मुख्यालय प्रभारी सुरेश रूंगटा, प्रदेश उपाध्यक्ष सिद्धार्थ शम्भू, प्रदेश मंत्री संजीव क्षत्रीय, प्रदेश प्रवक्ता प्रेम रंजन पटेल, अरविन्द सिंह, संतोष पाठक, प्रदेश मीडिया प्रभारी राकेश कुमार सिंह, अशोक भट्ट, प्रदेश कार्यालय मंत्री सत्यपाल नरोत्तम, संजय पाण्डेय, टीएन सिंह, सोनू शर्मा, संजय राय उपस्थित थे।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.