देश-विदेश

हिमाचल प्रदेश के डॉ. मनीष प्रकाश बने जीकेसी मेडिकल सेल के अध्यक्ष

पटना, मुकेश महान। जीकेसी मेडिकल सेल के अध्यक्ष बने डा. मनीष प्रकाश। ग्लोबल कायसेथ कांफ्रेंस (जीकेसी) देशभर में तत्काल चिकित्सा सेवा पहंचाने को लेकर संकल्पित है। इस संकल्प को पूरा करने के लिए जीकेसी ने अपने मेडिकल सेल को विस्तार और मजबूती देना शुरु कर दिया है। इसी क्रम में हिमाचल प्रदेश के ख्यातिलब्ध डाक्टर मनीष प्रकाश को ग्लोबल कायस्थ कांफ्रेंस के चिकित्सा प्रकोषठ का अध्यक्ष बनाया गया है।

यह जानकारी जीकेसी के ग्लोबल अध्यक्ष राजीव रंजन ने Xposenow.com को दी है।डॉ मनीष प्रकाश हिमाचल प्रदेश के मंडी के सुप्रसिद्ध डाक्टरों में से एक हैं। मेडिकल के क्षेत्र में इनकी प्रतिष्ठा देशभर में है। इनकी सेवा भावना को देखते हुए जीकेसी ने इस महत्वपूर्ण पद से इन्हें सम्मानित किया है।

ग्लोबल अध्यक्ष और मुख्य प्रबंध न्यासी रागिनी रंजन ने डाक्टर मनीष प्रकाश को ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस के मेडिकल सेल के अध्यक्ष बनाये जाने पर खुशी जाहिर की है और उम्मीद जताया है कि वो जीकेसी को अपना शत प्रतिशत देंगे और चिकित्सा प्रकोष्ठ बेहतर काम करेगा। उन्होंने डा. प्रकाश से उम्मीद जताई है कि एक ऐसी मेडिकल टीम बने जो जरूरत पड़ने पर देश भर में कहीं भी जीकेसियनों को चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध करा पाए। डॉ मनीष प्रकाश के चिकित्सा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष बनाए जाने से तमाम जीकेसीयनों भी खुशी व्यक्त की है और उन्हें बधाई दी है।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.