जीकेसी का महादेवी वर्मा स्मृति सम्मान संपन्न । राजकीय-राष्ट्रीय सम्मान से अंलकृत समाजसेविका और शिक्षिका डा. नम्रता आनंद को आज महादेवी वर्म ...
देश-विदेश

दिल्ली में डा. नम्रता आनंद को मिला महादेवी वर्मा स्मृति सम्मान

नयी दिल्ली, संवाददाता। जीकेसी का महादेवी वर्मा स्मृति सम्मान समारोह संपन्न। राजकीय-राष्ट्रीय सम्मान से अंलकृत समाजसेविका और शिक्षिका डा. नम्रता आनंद को आज महादेवी वर्मा की जयंती पर महादेवी वर्मा स्मृति सम्मान से सम्मानित किया गया। यह सम्मान समाज सेवा के क्षेत्र में डा. नम्रता को संदीप मारवाह, सुमन कुमार, ज्ञानेंद्र रावत, अंजन श्रीवास्तव और राजीव रंजन ने संयुक्त रूप से दिया। ग्लोबल कायस्थ कांफ्रेंस (जीकेसी) द्वारा आयोजित यह महादेवी वर्मा स्मृति सम्मान समारोह- 2022 दिल्ली में आयोजित किया गया था।

 डा. नम्रता आनंद के साथ इस मौके पर देशभर के विभिन्न क्षेत्रों स्थापित और प्रतिभावान 27 विभूतियों को सम्मानित किया गया।  डा. नम्रता आनंद ने महादेवी वर्मा स्मृति सम्मान दिये जाने पर खुशी जाहिर की और इसके लिये जीकेसी का शुक्रिया अदा किया है। साथ ही उन्होंने कहा कि महादेवी वर्मा सम्मान मिलना मेरे लिए गौरव की बात है। खुशी होती है कि आपका काम लोगों को पंसद आ रहा है। उसे समाज में रिकॉग्नेशन मिल रहा है।    

Dr. namrata anand awarded
Dr. namrata anand awarded

 गौरतलब है कि डा. नम्रता आनंद सामाजिक संगठन दीदीजी फाउंडेशन की संस्थापिका और जीकेसी बिहार की प्रदेश अध्यक्ष हैं। डा. नम्रता आनंद शिक्षा- महिला सक्तीकरण और पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। डा. नम्रता आनंद को वर्ष 2004 में राष्ट्रीय विकास और सामाजिक सेवा में किये गये उत्कृष्ठ कार्य के लिये राष्ट्रीय यूथ अवार्ड सम्मान से सम्मानित किया जा चुका है। इसके अतिरिक्त वर्ष  2019 में डा. नम्रता आनंद को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा बिहार की सर्वश्रेष्ठ  शिक्षक सम्मान भी मिल चुका है। साथ ही नम्रता आनंद को इसके पहले अपने ही प्रदेश में कई सम्मान और पुरस्कार मिल चुके हैं।

 वर्ष 2008 में डा. नम्रता आनंद ने दीदीजी फाउंडेशन की नीवं रखी जिसके बैनर तले उन्होंने जल जीवन हरियाली, बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ, पर्यावरण, स्वच्छता, तंबाकू विरोधी अभियान, साक्षरता, रक्तदान, पल्स पोलिया प्रतिरक्षण,कोरोना जागरूकता, महिला सशक्तीकरण, विकलांग लोगों के पुर्नवास समेत कई सामाजिक कार्य किये, जिसके लिये उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति मिली।  डा. नम्रता आनंद पर्यावरण संरक्षण की मुहिम से भी जुड़ी हुई हैं और मध्य प्रदेश के बक्सवाहा जंगल को बक्सवाहा तक आंदोलन करने जाती रही हैं।

 सामाजिक संगठन रोटरी क्लब में भी डा: नम्रता आनंद सक्रिय भूमिका निभाती रही हैं। डा. नम्रता आनंद ने पटना से सटे कुरथौल के फुलझड़ी गार्डेन में संस्कारशाला और एक पुस्तकालय की स्थापना भी की है। जहां गरीब और स्लम एरिया के बच्चों का नि.शुल्क शिक्षा, संगीत, सिलाई-बुनाई और डांस का प्रशिक्षण दिया जाता है।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.