GKC ग्लोबल कायस्थ कांफ्रेंस लगातार कायस्थ समाज के बीच अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करा रही है। इसके लिए सांगठनिक स्तर पर भी निरंतर काम किये ...
देश-विदेश

GKC ग्लोबल कायस्थ कांफ्रेंस की बैठक में संगठन को सुचारू बनाने पर जोर

भोपाल, संवाददाता। GKC ग्लोबल कायस्थ कांफ्रेंस लगातार कायस्थ समाज के बीच अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करा रही है। इसके लिए सांगठनिक स्तर पर भी निरंतर काम किये जा रहे हैं। इस क्रम में संगठन को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ के प्रदेश, जिला एवं सभी प्रकोष्ठ के पदाधिकारी की महत्वपूर्ण जूम मीटिंग संपन्न हुई। इस बैठक का नेतृत्व खुद ग्लोबल अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद कर रहे थे।

GKC ग्लोबल कायस्थ कांफ्रेंस की इस बैठक की शुरुआत सदस्यों के आपसी परिचय के साथ हुआ। सभी ने अपना परिचय देते हुए अपने विचार व्यक्त किये। GKC के ग्लोबल अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद ,प्रबंध न्यासी रागिनी रंजन, राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष सपना वर्मा, राष्ट्रीय संगठन मंत्री शुभ्रांशु श्रीवास्तव एवं दोनों राज्यों के संगठन प्रभारी पवन सक्सेना ने सभी का उत्साहवर्धन करते हुए शुभकामनाएं दी।

इसे भी पढ़ें- IIT Patna के पूर्व चेयरमैन पद्म भूषण डा.अजय चोधरी IIT Patna के विद्यार्थियों को देंगे स्कॉलरशिप

छत्तीसगढ़ से GKC राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभाकर श्रीवास्तव, लीगल सेल प्रभारी छत्तीसगढ़ अचला श्रीवास्तव, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रीति बख्शी,कला प्रकोष्ठ की प्रदेश सचिव वीरांगना श्रीवास्तव, वरिष्ठ सदस्य वीरेन्द्र श्रीवास्तव, कोरिया जिला महिला प्रकोष्ठ, जिलाध्यक्ष रीना वर्मा, कोरिया जिला अध्यक्ष मनोज सिन्हा जिला सूरजपुर से जितेंद्र श्रीवास्तव आदि लोग इस बैठक में उपस्थित थे।

इसे भी पढ़ें- संगीत के साथ हर हर महादेव का जयघोष, रितेश पांडेय के नया गाना वायरल

बैठक में कई महत्वपूर्ण मुद्दों सहित फरवरी 2024 में दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। इस बैठक में कायस्थों से अपील भी की गई कि अधिक से अधिक संख्या में 4 फरवरी 24 को दिल्ली में जुटें और अपनी एकता का पर्दर्शन करें। कहा गया कि जबतक हम एक नहीं होंगे तबतक हमें हमारा राजनीतिक हक नहीं मिलेगा।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *