युवाओं को जागृत करने के लिए संपूर्ण भारत पदयात्रा कार्यक्रम । पटना, विजय शंकर। संपूर्ण भारत पदयात्रा कार्यक्रम की शुरुआत 26 जनवरी को पटना...
देश-विदेश

व्यवस्था परिवर्तण को लेकर 26 जनवरी से संपूर्ण भारत पदयात्रा कार्यक्रम

युवाओं को जागृत करने के लिए संपूर्ण भारत पदयात्रा कार्यक्रम । पटना, विजय शंकर। संपूर्ण भारत पदयात्रा कार्यक्रम की शुरुआत 26 जनवरी को पटना से शुरु होगी। इस यात्रा में समाजसेवी विजय कुमार के नतृत्व में उनके कुछ यवा साथी करेंगे। इस यात्र का मकसद राष्ट्र निर्माण, व्यवस्था परिवर्तन एवं युवाओं को जागृत करना है। इस बात की जानकारी आज सोमवार को एक प्रेस कांफ्रेस कर दी गई।  

  प्रेस को संबोधित करते हुए विजय कुमार ने कहा कि मेरा उद्देश्य युवाओं के साथ संपर्क स्थापित करना है, उन्हें संदेश भी देना है और उनके विचारों को सुनना, जानना और समझना भी है। पूरे देश के युवाओं को एक सूत्र में बांधना है और उन्हें देश के विकास से जोड़ना है। पंचायत से लेकर संसद (पार्लियामेंट) तक युवाओं को भागीदारी दिलाना है, ताकि व्यवस्था में परिवर्तन लाया जा सके। देश के विकास एवं युवाओं की समस्याओं के निदान के लिए कौन-कौन सा कार्य किये जाएं, इन बातों की जानकारी भी हम भारत यात्रा के दौरान हासिल करेंगे। गौरतलब है कि भारत पैदल यात्रा से पहले जेपी आन्दोलन में, पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के साथ, सामाजिक कार्यकर्त्ता निर्मला देश पाण्डेय और कर्पूरी ठाकुर जैसे महापुरुषों के साथ विजय कुमार पदयात्राएं कर चुके हैं और इन्हीं महापुरुषों की प्रेरणा से वे भारत पैदल यात्रा के लिए प्रेरित होकर हिम्मत जुटा पाए हैं और कर रहे हैं। 

Read also- जन नायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनाई गई

 यह यात्रा 26 जनवरी 2022 को 11:00 बजे सुबह से शुरू होनी है। यात्रा का प्रारंभ पटना के मछुआ टोली चौराहा स्थित समाजसेवी विजय कुमार के निवास स्थान से होगी।मछुआ टोली, पटना से पैदल चलकर गाँधी मैदान स्थित कारगिल चौक पर अमर शहीद भगत सिंह को श्रद्धांजलि दी जाएगी। तत्पश्चात नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा, गांधी मैदान के पूर्व एवं दक्षिण छोर पर, लोकनायक जयप्रकाश नारायण की प्रतिमा, गांधी मैदान के पश्चिम दक्षिण छोर पर, पटना हाई कोर्ट के पास बाबा साहब भीम राव अंबेडकर की प्रतिमा एवं बांस घाट स्थित देशरत्न डॉ राजेंद्र प्रसाद के समाधि स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी। इसके उपरांत गायघाट होते हुए गुरुद्वारा, पटना साहिब में मत्था टेक कर यहीं पर रात्रि विश्राम की भी योजना है।

Get Corona update here

 इसके उपरांत 27 जनवरी 2022 को प्रातः 8:00 बजे गुरुद्वारा, पटना साहिब से यात्रा आगे बढ़ेगी तथा गांधी सेतु से गंगा पार कर  किशनगंज और किशनगंज से गंगटोक की यात्रा होगी। तत्पश्चात उत्तर पूर्वी भारत के सभी राज्यों की यात्रा पूर्ण करके कोलकाता होते हुए पूरे देश के गांवों, शहरों एवं राज्यों की राजधानी तक पैदल यात्रा की जाएगी। पूरे देश के भ्रमण के उपरांत लखनऊ, अयोध्या होते हुए पटना वापस लौटने का कार्यक्रम है।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.