बिहार की पर्यावरण लेडी नम्रता आनंद को पर्यावरण और समाज सेवा में उत्कृष्ट कार्य के लिए नेपाल के लुम्बिनी में अंतरराष्ट्रीय पर्यावरण योद्धा ...
देश-विदेश

पर्यावरण लेडी नम्रता आनंद को मिलेगा एक और अंतरराष्ट्रीय पर्यावरण योद्धा सम्मान

पटना, रंजना कुमारी। बिहार की पर्यावरण लेडी नम्रता आनंद को पर्यावरण और समाज सेवा में उत्कृष्ट कार्य के लिए नेपाल के लुम्बिनी में अंतरराष्ट्रीय पर्यावरण योद्धा सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर कई अलग अलग देसों से पर्यावरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सामाजिक कार्यकर्ता को यह सम्मान दिया जा रहा है। पर्यावरण लेडी के रूप चर्चित नम्रता आनंद का चयन बिहार से किया गया है।

यह सम्मान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चित संस्था पीपल नीम तुलसी अभियान, नेपाल की संस्था ग्रीन युथ आफ़ लुम्बिनी, नेपाल और कमला जलाधार संरक्षण अभियान जनकपुर, नेपाल और दीदी जी फाउंडेशन के संयुक्त प्रयास से नेपाल में अंतरराष्ट्रीय पर्यावरण योद्धा सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। यह सम्मान भारत के विभिन्न राज्यों और नेपाल, भुटान के चयनित समाजिक कार्यकर्ता को पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में अहम कार्य के लिए दिया जाएगा। यह सम्मान कार्यक्रम 27 से 28 नवम्बर को नेपाल के लुम्बिनी शहर में आयोजित किया जाएगा।बिहार के पटना की सामाजिक संस्था ‘दीदीजी फ़ाउंडेशन’ की अध्यक्ष डाक्टर नम्रता आनंद को भी इस सम्मान से सम्मानित किया जाना है।

ग़ौरतलब है कि पर्यावरण की रक्षा और संरक्षण के क्षेत्र में डाक्टर नम्रता आनंद लगभग 20 वर्षों से पटना सहित पूरे बिहार में काम कर रही हैं। प्रति वर्ष हज़ारों पौधा ये खुद तो लगाती ही हैं , साथ ही दूसरों को भी पौधरोपन के लिए प्रेरित करती रहीं हैं, साथ ही इससे जुड़ा अभियान भी चलाती रहीं हैं। अभी हाल ही में मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में भी इन्होंने पौधारोपण कार्यक्रम चलाया है और इसके साथ वे बक्सबाहा के जंगल बचाओ अभियान में सक्रिय रूप से जुड़ी हुई हैं। कोरोना काल के दौरान भी लगातार कोरोना योद्धा के रूप में समाजसेवा करती रहीं हैं और कोरोना को लेकर जन जागरण अभियान चलाती रही हैं।

Read also- घटाये गये पटना जंक्शन समेत कई स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म टिकट के दाम


इस बावत डाक्टर नम्रता आनंद कहती हैं यह अंतरराष्ट्रीय सम्मान मेरे लिए गौरव की बात है। मुझे लगातार कई सम्मान मिलते रहे हैं। …और हर सम्मान मुझे और ज़्यादा और बेहतर करने के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने कहा कि हर सम्मान मुझे पर्यावरण के प्रति मेरी जिम्मेदारी का एहसास कराती है।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.